IPL 2022, RCB vs GT: प्लेऑफ में जाने के लिए इस प्लेइंग 11 को मौका देगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, यह दिग्गज खिलाड़ी हो सकता है बाहर

आईपीएल 2022 का 67वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच 19 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस पहले ही 20 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, तो वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 अंको के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। आरसीबी का रन रेट इस वक्त -0.323 हैं अगर उन्हें प्लेऑफ में जगह बनानी है तो गुजरात के खिलाफ बड़े रन के अंतर से यह मैच आरसीबी को जीतना होगा।
पंजाब किंग्स के खिलाफ हार से आरसीबी कर सकती है प्लेइंग इलेवन में बदलाव
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपना पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स से 54 रनों से हार कर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस अपना पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से 7 विकटों से जीत कर आ रही है। पिछले मुकाबले में हार से आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर थोड़ा सा ब्रेक लग गया हैं।
पंजाब के खिलाफ पिछले मुकाबले में गेंदबाजी क्रम का प्रदर्शन काफी फीका रहा था, जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 64 रन दिए थे, हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा ने अच्छी गेंदबाजी की थी। लेकिन पंजाब ने 20 ओवर 209 रन बना दिए। बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा कोई भी बल्लेबाज अच्छे स्कोर तक नहीं पहुंच पाया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 54 रनों से यह मुकाबला हारना पड़ा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर गुजरात के खिलाफ महिपाल लोमरोर की जगह अनुज रावत, जोश हेजलवुड़ की जगह शेरफन रदरफोर्ड और शाहबाज़ अहमद की जगह आकाश दीप को मौका दे सकती है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर संभावित प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, अनुज रावत, आकाश दीप, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, शेरफन रदरफोर्ड, मोहम्मद सिराज।
आरसीबी ने इस सीजन 13 मैचों में 7 मैच जीते है और 3 में उनको हार मिली है, यह सीजन बैंग्लोर के लिए मध्यम ही रहा है। गुजरात टाइटंस आरसीबी के मुकाबले ज्यादा मजबूत दिखाई देती है।
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, फाफ डु प्लेसिस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,