IPL 2022, RCB vs GT: लगातार जीत के बाद भी कप्तान हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस में इस वजह से करना पड़ेगा बड़ा बदलाव

By Twinkle Chaturvedi On May 19th, 2022
IPL 2022, RCB vs GT: लगातार जीत के बाद भी कप्तान हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस में इस वजह से करना पड़ेगा बड़ा बदलाव

आईपीएल 2022 का 67वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच 19 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM)  में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपना पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स से 54 रनों से हार कर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस अपना पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से 7 विकटों से जीत कर आ रही है। आरसीबी ने इस सीजन 13 मैचों में 7 मैच जीते है और 3 में उनको हार मिली है, यह सीजन बैंग्लोर के लिए मध्यम ही रहा है। गुजरात टाइटंस आरसीबी के मुकाबले ज्यादा मजबूत दिखाई देती है।

इस वजह से हार्दिक पंड्या को टीम में करना पड़ेगा बड़ा बदलाव

आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में गुजरात को टीम में ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं है। लेकिन हार्दिक पंड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में जीत के बाद कहा था कि अगर किसी खिलाड़ी को आराम की जरूरत पड़ती है तो वो टीम में बदलाव कर सकते हैं। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में मैथ्यू वैड की जगह सांई सुदर्शन और यश दयाल की जगह प्रदीप सांगवान को टीम में जगह मिल सकती है।

गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकटों से शिकस्त दी थी। गुजरात टाइटंस की उस मुकाबले में अच्छी शुरूआत हुई थी पहली पारी में चेन्नई को रन बनाने में  दिक्कत हुई थी क्योंकि गुजरात के द्वारा शानदार बॉलिंग हो रही थी।134 रनों का पीछा कर उतरी गुजरात टाइटंस ने रिध्दिमान साहा के नाबाद 67 रनों की मदद से यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया। गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी दोनों में ही गुजरात का प्रदर्शन शानदार रहा है।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रिध्दिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सांई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, सांई किशोरे, अलजारी जोसैफ, प्रदीप सांगवान, मोहम्मद शमी।

गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 के सीजन में प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम है, बाकी बचे प्लेऑफ में तीन जगहों के लिए टीमों के बीच जंग जारी है।

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version