IPL 2022, RCB vs GT: महामुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कर सकती है 3 बड़े बदलाव, फाफ डु प्लेसिस लेंगे बड़ा फैसला

By Twinkle Chaturvedi On May 19th, 2022
IPL 2022, RCB vs GT: महामुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कर सकती है 3 बड़े बदलाव, फाफ डु प्लेसिस लेंगे बड़ा फैसला

आईपीएल 2022 का 67वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच 19 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM)  में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपना पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स  से 54 रनों से हार कर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस अपना पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से 7 विकटों से जीत कर आ रही है। आरसीबी ने इस सीजन 13 मैचों में 7 मैच जीते है और 3 में उनको हार मिली है, यह सीजन बैंग्लोर के लिए मध्यम ही रहा है। गुजरात टाइटंस आरसीबी के मुकाबले ज्यादा मजबूत दिखाई देती है।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 3 बड़े बदलाव कर सकती है आरसीबी

IPL 2022, RCB vs CSK Highlights: RCB Keep Playoff Hopes Alive As They Get Revenge On CSK | Cricket News

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर गुजरात के खिलाफ माहिपाल लोमरोर की जगह अनुज रावत को मौका मिल सकता है अनुज ने आरसीबी के लिए शुरूआती मैच में खेलते दिखाई दिए है जिनमें उनका प्रदर्शन अच्छा ही रहा है। जोश हेजलवुड ने पंजाब के खिलाफ पिछले मुकाबले में 4 ओवर में 64 रन दिए थे जोश हेजलवुड़ की जगह शेरफन रदरफोर्ड और शाहबाज़ अहमद की जगह आकाश दीप को टीम मौका दे सकती है।

पंजाब के खिलाफ पिछले मुकाबले में गेंदबाजी क्रम का प्रदर्शन काफी फीका रहा था, जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 64 रन दिए थे, हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा ने अच्छी गेंदबाजी की थी। लेकिन पंजाब ने 20 ओवर 209 रन बना दिए। बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा कोई भी बल्लेबाज अच्छे स्कोर तक नहीं पहुंच पाया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 54 रनों से यह मुकाबला हारना पड़ा।  पिछले मुकाबले में हार से आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर थोड़ा सा ब्रेक लग गया हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर संभावित प्लेइंग इलेवन

RCB XI vs GT: 2 middle order changes can see Bangalore avoid hat-trick of losses | Cricket - Hindustan Times

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, अनुज रावत, आकाश दीप, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, शेरफन रदरफोर्ड, मोहम्मद सिराज।

गुजरात टाइटंस पहले ही 20 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, तो वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर 14 अंको के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। आरसीबी का रन रेट इस वक्त -0.323 हैं अगर उन्हें प्लेऑफ में जगह बनानी है तो गुजरात के खिलाफ बड़े रन के अंतर से यह मैच आरसीबी को जीतना होगा।

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, फाफ डु प्लेसिस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,