IPL 2022, RCB vs DC: ऋषभ पंत ने हार पर भड़कते हुए इन खिलाड़ियो पर फोड़ा हार का ठीकरा, कार्तिक के बारें में कही बड़ी बात

By Aditya tiwari On April 17th, 2022
ऋषभ पंत ने हार पर भड़कते हुए इन खिलाड़ियो पर फोड़ा हार का ठीकरा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 27वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) एक दूसरे के खिलाफ थी. जहाँ ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद आरसीबी (RCB) की टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम नहीं कर पायी और 16 रनों से मैच हार गई. इन 2 खिलाड़ियो पर ऋषभ पंत ने हार का ठीकरा फोड़ दिया है.

ऋषभ पंत ने इन खिलाड़ियो पर फोड़ दिया हार का ठीकरा

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में निकला कोविड केस, बाकी टीमों पर मंडरा सकता है ये खतरा

जीते हुए मैच में मिली हार पर कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) बुरी तरह से भड़क गए हैं. पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में दिल्ली के कप्तान पंत ने कहा कि-

” मुझे लगता है कि वार्नर ने अच्छी बल्लेबाजी की और हमें मैच जीतने का हर मौका दिया. मार्श को दोष नहीं दे सकते, यह उनका पहला मैच था. लेकिन हम बीच के ओवरों में बेहतर कर सकते थे. जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ती गई विकेट बेहतर और बेहतर होता गया. मुझे लगता है कि हम अपनी योजना के अनुसार गेंदबाजी कर सकते थे, लेकिन हम दबाव में थे. बाद के ओवरों में दिनेश कार्तिक ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह काबिले तारीफ था. हमें एक टीम के रूप में बेहतर प्रदर्शन करना होगा और आने वाले मैचों में हमें अपनी गलतियों से सीखना होगा.”

जल्द ही वापसी करने की तैयारी में है दिल्ली कैपिटल्स

पुणे के एमसीए स्टेडियम में 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) का सामना पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के खिलाफ है. जहाँ पर टीम जीत दर्ज करके इस सीजन में वापसी करने का प्रयास करेगी. अब तक इस टीम ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं 2 मैचों में टीम ने जीत दर्ज किया है. कप्तान ऋषभ पंत (RISHBH PANT) बल्ले से कमाल करने का प्रयास करेंगे.

Tags: ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,