IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के मैच से पहले हो गई थी वानखेडे़ स्टेडियम प्रभारी की मौत, जानिए क्या है पूरा सच

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (VAKHERE STADIUM) प्रभारी की अब्दुल बेग (ABDUL BEG) की मौत शनिवार को होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मैच से पहले हो गई थी। शनिवार को मीनू मांकड़ गेट पर अब्दुल बेग (ABDUL BEG) के न दिखाई देने पर उनके न होने पर सवाल उठा था। वह पिछले 11 वर्ष से हर मैच में गेट पर दर्शकों समेत अन्य लोगों को दिखाई देते थे।
पुलिस के सेवानिवृत्त अफसर थे वानखेड़े स्टेडियम प्रभारी अब्दुल बेग

अब्दुल बेग (ABDUL BEG) का निधन शुक्रवार को उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। उनके दिल का दौरा उस दौरान पड़ा था कि जब वो दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर वानखेड़े स्टेडियम (VAKHERE STADIUM) का जायजा लेने के लिए निकलने वाले थे।
अब्दुल बेग (ABDUL BEG) महाराष्ट्र पुलिस में पहले एएसपी पद पर तैनात रहते हुए सेवानिवृत्त हुए और उनके बाद वो महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ गए और पिछले 11 वर्षो से वानखेड़े स्टेडियम (VAKHERE STADIUM) के प्रभारी पद पर तैनात रहे। उनकी मौत की खबर पर पूरे महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को झकझोर दिया है।
वानखेड़े के हर मैच में याद किए जाएंंगे अब्दुल बेग
एमसीए (MCA) के कार्यकारी सचिव सीएस नाइक (CK NIKE) ने एक अखबार से बात करते हुए बताया है कि
” यह बिलकुल चौंकाने वाला है। हम एक दिन पहले ही मिले थे, मुझे इस पर भरोसा नहीं हो रहा है कि अब्दुल बेग (ABDUL BEG) हमारे बीच नहीं रहे। मैं उन्हें 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप से जानता हूं। वह तब से वानखेड़े स्टेडियम (VAKHERE STADIUM)के सुरक्षा प्रभारी थे। वह व्यक्तित्व के धनी इनसान थे। मैं उन्हें अक्सर माउंट आबू कहता था। वानखेड़े स्टेडियम (VAKHERE STADIUM) में जब भी कोई अंतरराष्ट्रीय या आईपीएल (IPL) मैच होगा तो हमेशा उन्हें याद किया जाएगा”
एमसीए (MCA) के कोषाध्यक्ष जगदीश आचरेकर ने बताया है कि
Tags: आईपीएल 2022,” वह एक बेहतरीन इंसान थे। वानखेड़े स्टेडियम (VAKHERE STADIUM) में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी जिम्मेदारी संभालने के बावजूद वह खुशमिजाज थे। वह एमसीए की प्राइवेट सिक्योरिटी और पुलिस के बीच की कड़ी थे। एमसीए (MCA)ने एक ऐसा व्यक्ति खो दिया है जिसने बड़े जुनून के साथ काम किया।”

