IPL 2022, RCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने 23 रनों से जीत दर्ज करके खोला अपना खाता, आरसीबी को मिली दूसरी हार

By Aditya tiwari On April 13th, 2022
चेन्नई सुपर किंग्स ने 23 रनों से जीत दर्ज करके खोला अपना खाता

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 22वां मुकाबल मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीमें आमने- सामने थी. फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 20 ओवर में 216 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) नहीं कर सकी और 23 रनों से मैच हार गयी.

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया था 217 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) 17 रन ही बना सके. वहीं मोईन अली (MOEEN ALI) भी मात्र 3 रन ही जोड़ सके. सलामी बल्लेबाजी करने के लिए आए रोबिन उथप्पा ने 50 गेंदो में 88 रन बनाए. जिन्होंने 9 छक्के लगाए हैं. जहाँ उथप्पा ने मात्र 4 चौके ही लगाए थे.

वहीं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) ने भी मात्र 46 गेंदो पर नाबाद 95 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 छक्के शामिल थे. रवींद्र जडेजा आज अपना खाता भी नहीं खोल सके. जिसके कारण ही चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 216 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए जोश हेजलवुड (JOSH HAZLEWOOD) ने 2 विकेट अपने नाम किया. वहीं वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट अपने नाम किया.

रवींद्र जडेजा की टीम ने खोला अपना खाता

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की शुरूआत बेहद खराब रही. कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) जहाँ मात्र 8 रन तो वहीं सलामी बल्लेबाज अनुज रावत ने सिर्फ 12 रन ही बनाए. दिग्गज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 1 रन ही जोड़ सके. जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 26 रनों की पारी 11 गेंदों में खेली.

सुयश प्रभुदेसाई ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 18 गेंदो में ही 34 रन बनाए. शहबाज अहमद ने 41 रन तो वहीं दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने 34 रनों की पारी खेली. जिसके बाद भी उनकी टीम 23 रनों से मैच हार गयी. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए कप्तान रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट तो वहीं महेश तीक्षना (MAHEESH THEEKSHANA) ने 4 विकेट अपने नाम किया.

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, दिनेश कार्तिक, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,