IPL 2022: जीत मुंबई इंडियंस की जश्न मना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खेमे में, विराट कोहली लेकर भागने लगे अपने जूते, देखें वीडियो

By Shadab Ahmad On May 22nd, 2022
IPL 2022: जीत मुंबई इंडियंस की जश्न मना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खेमे में, विराट कोहली लेकर भागने लगे अपने जूते, देखें वीडियो

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शीर्ष 4 टीमों में मुंबई इंडियंस (MI) के जीत जाने से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RBC) को अंतिम 4 में जगह मिल गई है। मुंबई इंडियंस की जीत पर शनिवार की शाम को खूब जश्न मना है। पूरी टीम ने एक साथ बैठकर मैच को देखा और हर गेंद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक समय ऐसा भी आया कि  विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अपना जूता लेकर भागने लगे। इसके अलावा मैच के दौरान बहुत कुछ हुआ और बाद में जश्न भी निराला था, देखें वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच से लिखी जानी थी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तकदीर

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) का मैच सिर्फ इन दोनों टीमों की जीत हार का सवाल नहीं था बल्कि इस मैच से रॉयल चैलेंजर्स की तकदीर भी लिखी जानी थी। इसका पूरा दारोमदार दिल्ली कैपिटल्स की टीम पर था। अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीतती तो प्ले ऑफ खेलती वरना फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का खेलना तय था।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने मैच को देखने के लिए पूरा इंंतजाम किया था। सब खिलाड़ी व टीम के अन्य लोग एक साथ बैठकर मैच को देख रहे थे। इसमें टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डू प्लेसिस हर गेंद पर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कैप में एक बार डिम डेविड के नारे भी लगे। एक समय मैच नेट की खराबी की वजह से बंद हो जाने के कारण विराट हाथ में अपना जूता लेकर दूसरे कमरे की भागे।

मुंबई इंडियंस के जीतते ही रॉयल चैलेंजर्स ने जमकर मनाई खुशी

मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मैच में जैसे ही मुंबई इंडियंस की टीम को जीत मिली पूरे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कैप में खुशी से लोग उछल पड़े। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और गले भी लगाया। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने जीत के बाद जमकर जश्न मनाया और कप्तान फाफ डू प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) को गले लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।

रॉयल चैलेंजर्स के कुछ खिलाड़ी खुशी में डांस भी किया। इस वीडियों को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपलोड किया है। फैंस इस वीडियो को देखकर मजे ले रहे हैं। वीडियो में मैच की शुरुआत से लेकर मुंबई इंडियंस के जीत तक कुछ मौकों को कैद किया गया है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस की जीत के बाद का जश्न भी खूब दिखाया गया हैं।

यहां देखें वीडियो…

Tags: आईपीएल 2022, फाफ डु प्लेसिस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराट कोहली,
Exit mobile version