IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गले की फांस बना ये खिलाड़ी, 11 करोड़ देकर फ्रेंचाइजी ने किया था रिटेन अब हो रहा होगा पछतावा

By Shadab Ahmad On April 27th, 2022
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम पिछले दो मैचों से सुपर फ्लाप हो गई है। टीम के अधिकांश स्टार बल्लेबाज आउट ऑफ फार्म चल रहे हैं। खासतौर पर टीम का यह विदेशी स्टार खिलाड़ी टीम के लिए सिरदर्द बना हुआ है। फ्रेंचाइजी ने उसको 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। अब तक के मैचों में इस विदेशी खिलाड़ी की बल्लेबाजी में दमखम नहीं दिख रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स ने आईपीएल 2022 में सिर्फ 3 खिलाड़ियों को किया है रिटेन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम खिलाड़ियों की दृष्टि से काफी मजबूत है। फ्रेंचाइजी ने सभी खिलाड़ियों के नाम के साथ उनकी प्रतिभा के आधार पर चयन किया है। यह और बात है कि कोई भी खिलाड़ी फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। फ्रेंचाइजी ने इस वर्ष विराट कोहली (VIRAT KOHLI ), ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) और मो. सिराज (MOHAMMAD SIRAJ) को रिटेन किया था।

इमसें ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर खिलाड़ी को 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, लेकिन अब तक उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। अब तक 6 मैचों में सिर्फ 124 रन बनाए। अभी तक अपनी जिस बल्लेबाजी व गेंदबाजी के ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) जाने जाते हैं, वो देखने को नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:3 दिग्गज खिलाड़ी जो बतौर कप्तान हो गए बुरी तरह से फेल, पहले नंबर पर हैं मौजूद है भारतीय खिलाड़ी !

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2021 में किया था जबरदस्त प्रदर्शन

आईपीएल (IPL) के पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा था। उन्होंने बल्ले के साथ गेंद से भी उम्दा प्रदर्शन किया था।

पिछले आइपीएल में उन्होंने पिछले सीजन के 14 मैचों में 144 के स्ट्राइक रेट से 531 रन बनाए थे, साथ ही 3 विकेट भी लिए थे लेकिन इस सीजन में उनका बल्ला खामोश है। इसका परिणाम यह है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अपने 9 मैचों में 4 मैच गवां चुकी है। पिछले 2 मैच जिस तरह से टीम ने खेले हैं वो फैंस में काफी निराशा है। बता दें कि अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की प्ले ऑफ तक पहुंचने की राह कठिन होती जा रही है।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली की खराब फॉर्म पर आलोचना करने वालों को रियान पराग ने दिया करारा जवाब, कहा दिग्गज बल्लेबाज….

Tags: आईपीएल 2022, ग्लेन मैक्सवेल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,