IPL 2022: आरसीबी फैन ने खाई टीम को लेकर अजीबोगरीब कसम, अमित मिश्रा ने खास अंदाज में उड़ाया मजाक

By Shadab Ahmad On April 15th, 2022
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फैन ने खाई अजीबोगरीब कसम, अमित मिश्रा ने किया ट्रोल

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन के 22वें मैच के दौरान सभी की निगाहें एक महिला पर टिकी गईं। महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के ट्रॉफी ना जीतने तक अपनी शादी न करने का ऐलान कर दिया। इतना ही नहीं महिला ने पोस्टर पर यह बातें लिखकर स्टेडियम में पहुंच गई। जब मैच के कैमरामैन की निगाह इस महिला पर गई तो सबके सब हैरान रह गए। बाद में से सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट पर लोगों ने खूब रिएक्शन दिए।

अभी तक आईपीएल खिताब को नहीं जीत सकी है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

दरअसल महिला का एक क्रिकेट फैन होने के लिहाज उनका दर्द सही है। आईपीएल (IPL) के 14 सीजन बीत जाने के बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अभी तक एक बार भी आईपीएल (IPL) खिताब को नहीं जीत सकी है।

हालांकि टीम की कमान अभी तक वर्ल्ड क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के पास थी, जिनके पास आईपीएल (IPL) में रिकॉड्स की भरमार है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के इस बार कप्तान फॉफ डू प्लेसिस हैं। इस बार टीम ने अब तक 5 में से 3 मैच जीते हैं। टीम पिछले सीजन में नंबर 3 पर रही थी। टीम 2009, 2011 व 2016 में फाइनल तक पहुंची थी लेकिन तीनों बार खिताब नहीं जीत पाई थी।

अमित मिश्रा ने कहा मुझे सच में उनके माता पिता की चिंता होने लगी है

मैच के दौरान जब कैमरामैन ने इस महिला की फोटो वायरल की तो थोड़ी ही देर में फोटो सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगी। बहुत से क्रिकेट फैंस ने महिला की फोटो को शेयर कर अपने-अपने अंदाज में रिएक्शन दिए।

भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा  (AMIT MISHRA)ने अपने ट्वीटर हैंडल पर महिला की फोटो शेयर कर कहा कि सच में उनके माता पिता की चिंता होने लगी है। इसके बाद उनके पास तरह-तरह के कमेंट आने शुरू हो गए। एक और ट्वीटर यूजर ने रिएक्शन दिया है कि मैं भी रॉयल चैलेंजर्स फैंस हूं लेकिन इस प्रकार का वादा नहीं कर सकता, इसकी शादी नहीं हो रही

यहां देखें आरबीसी फैन संबंधित पोस्ट 

Tags: अमित मिश्रा, आईपीएल 2022, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराटा कोहली,