IPL 2022: कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम को लगा बहुत बड़ा झटका, आईपीएल से बाहर हुआ तेज गेंदबाज, इन्हें मिला मौका

By Shadab Ahmad On April 15th, 2022
कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम को लगा बड़ा झटका, IPL से बाहर हुआ तेज गेंदबाज

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के तेज गेंदबाज रसिख सलाम (RASIKH SALAM) चोट लगने के बाद बाहर हो गए हैं। टीम की फ्रेंचाइजी ने उनके स्थान पर एक नए बॉलर का चयन कर लिया है। यह बॉलर फिलहाल आईपीएल (IPL) से जुड़ा हुआ है लेकिन मैच से अब सीधे तौर पर जुड़ने जा रहा है। मौजूदा समय में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) से जुड़ने वाला गेंदबाज गुजरात टाइटंस (GT) का नेट बॉलर है।

दिल्ली कैपिटल्स के दौरान मैच खेलते समय लगी थी रासिख सलाम को चोट

शुक्रवार को आईपीएल (IPL) का 25वां मैच कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मैच से पूर्व  KKR एक बड़ा झटका लगा। पिछले मैच में चोटिल होने के बाद रासिख सलाम अब आईपीएल (IPL) से बाहर हो गए हैं।

पिछले मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेले जा रहे मैच में रसिख सलाम (RASIKH SALAM) को चोट लग गई थी, जिसके चलते वो  मैच के दौरान 1 ओवर के बाद गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। इसके बाद रसिख सलाम की चोट की गंभीरता को देखते हुए उनको ईलाज के लिए आईपीएल (IPL) से बाहर कर दिया है। इनके स्थान पर दिल्ली के एक युवा बॉलर को मौका दिया गया है।

हार्षित राणा को मिली है कोलकाता नाईट राइडर्स में जगह

चोट के कारण आईपीएल (IPL) से बाहर हुए रसिख सलाम (RASIKH SALAM) के जगह पर कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली के युवा बॉलर हर्षित राणा (HARSHIT RANA) को मौका दिया है। यह मौजूदा सीजन में आईपीएल (IPL) से जुड़े है लेकिन सीधे मैच में नहीं खेल रहे हैंं। यह गुजरात टाइटंस (GT) के नेट बॉलर के रूप में हैं।

हर्षित राणा (HARSHIT RANA) पहली बार आईपीएल (IPL) में एक बॉलर के रूप में जुड रहे हैं। इससे पहले वो अंडर 19 के खिलाड़ी हुआ करते थे। अभी तक इस गेंदबाज ने फास्ट क्लास के मैच भी नहीं खेले हैं। इतना जरूर है कि यह दिल्ली की टीम का हिस्सा जरूर हैं लेकिन डेब्यू का मौका इनको नहीं मिल सका है।

 

 

Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, रसिक सलाम,