IPL 2022: आर.अश्विन ने इस कोच को दिया अपनी सफलता का श्रेय, बताया किस दिन छोड़ देंगे क्रिकेट खेलना

By Twinkle Chaturvedi On May 25th, 2022
IPL 2022: आर.अश्विन ने इस कोच को दिया अपनी सफलता का श्रेय, बताया किस दिन छोड़ देंगे क्रिकेट खेलना

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 15वां सीजन लगभग अपने अंतिम चरण पर आ चुका हैं। इस सीजन हर टीम को उनके कई उतार-चढ़ाव के साथ देखा और उनकी सफलता के साक्षी भी बने हैं। राजस्थान रॉयल्स के ऑलराऊंडर खिलाड़ी आर.अश्विन (R.ASHWIN) जो इस साल एक अलग ही प्रतिभा और जुनून के साथ खेलते दिखाई दिए हैं। अश्विन ने अपने सफलता और आईपीएल के इस सीजन को लेकर अपने विचार साझा किये हैं।

इस दिन मैं क्रिकेट खेलना छोड़ दूंगा- आर.अश्विन

40 Shades Of Ash': R Ashwin Unveils New Show On Different Facets Of His Life

राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल में आर.अश्विन का एक विडियो शेयर किया। इस विडियो में बात करते हुए अश्विन ने खुलासा किया हैं कि इस दिन वो क्रिकेट खेलना छोड़ देंगे-

” प्रदर्शन और योग्यता से कोई लेना-देना नहीं है। यह इस बारे में है कि मैंने प्रदर्शन के मामले में कितना आनंद लिया है। जिस दिन मैं  प्रयोग करना बंद कर दूंगा, जिस दिन मैं उसके लिए जुनून खोना बंद कर दूंगा, उसी दिन मेरा खेल खत्म हो जाएगा।”

आईपीएल 2022 के अपने सीजन के बारे में बात करते हुए अश्विन ने कहा-

” जहां तक ​​एक क्रिकेटर और एक व्यक्ति के तौर पर मेरा सवाल है तो यह एक बहुत ही अलग साल है। सच कहा जाए, तो यह   आईपीएल में मेरे अनुभव के सबसे सुखद वर्षों में से एक रहा है, ” मैं उन बहुत भाग्यशाली लोगों में से एक हूं जिन्होंने जीवन का उद्देश्य पाया है। मेरे लिए सबसे खुशी का पल केकेआर मैच में रसेल को आउट करना था। मैं वास्तव में विश्वास करता था कि ज्वार बदल गया।”

आर.अश्विन 2011 विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्राफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन अपनी ऑलराऊंडर भूमिका से भारत के तीनों प्रारूपों के लिए अश्विन बड़ा विकल्प बनकर सामने आ रहे हैं।

आर.अश्विन ने इस कोच को दिया अपनी सफलता का श्रेय

R Ashwin Profile - Stats, IPL Cricket Records, Career, ICC Ranking, News

आगे बात करते हुए अश्विन ने अपनी सफलता, अपनी गलतियां और किस कोच का उनके जीवन में योगदान रहा। इस पर बात की-

“यह एक यात्रा रही है, मैंने बहुत सारी गलतियाँ की हैं। वर्षों पहले हमारे पास यह जिम्बाब्वे के  मुख्य कोच डंकन फ्लेचर थे और मैं जाकर उनसे पूछता था, मैं इसे कैसे सुधारूं, मैं इसे कैसे सुधारूं, मैं कैसे बेहतर हो सकता हूं? उन्होंने कहा कि लोगों के सामने गलतियां करने और असफल होने से ही आप बेहतर बनते हैं।”

“यही मैंने जीवन भर किया है। मुझे लोगों से बहुत आलोचना मिली है कि कैसे मैंने दायरे से परे विस्तार करने की कोशिश की है, कभी-कभी लोग महसूस कर सकते हैं, ‘वह ऐसी चीजें क्यों कर रहा है? क्या वह अति-महत्वाकांक्षी है, क्या वह बहुत अधिक करने की कोशिश कर रहा है?”

 

Tags: आईपीएल 2022, आर अश्विन, भारतीय क्रिकेट टीम, राजस्थान रॉयल्स,