IPL 2022: 3 खिलाड़ी जिन्हें पंजाब किंग्स को फौरन कर देना चाहिए रिलीज, टीम के फेल होने के बने हैं सबसे बड़ी वजह

By Shadab Ahmad On May 26th, 2022
IPL 2022: 3 खिलाड़ी जिन्हें पंजाब किंग्स को फौरन कर देना चाहिए रिलीज, टीम के फेल होने के बने हैं सबसे बड़ी वजह

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सीजन में जोरदार आगाज करने वाली टीम पंजाब किंग्स (PBKS) प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। टीम का प्रदर्शन अब तक औसत रहा है। टीम का प्लेऑफ में पहुंचना अब भाग्य के भरोसे हैं। पंजाब किंग्स (PBKS) को इस सीजन में अच्छे खिलाड़ियों के बाद भी प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। टीम की हार के लिए मुख्य रूप से 3 खिलाड़ी विशेष रुप से जिम्मेदार है। फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों पर भारी भरकम रकम खर्च कर टीम को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन यह पूरे सीजन में पूरी तरह से फ्लाप रहे।

1-शाहरुख खान

आईपीएल (IPL) के इस सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) ने युवा खिलाड़ी शाहरुख खान (SHAHRUKH KHAN) पर 9 करोड़ रुपए की भारी रकम खर्च की थी। इस खिलाड़ी पर फ्रेंचाइजी को सबसे ज्यादा भरोसा था लेकिन इस खिलाड़ी ने फ्रेंचाजी समेत फैंस को काफी निराश किया है।

इस सीजन में खेले गए 7 मैचों में शाहरुख खान ने सिर्फ 98 रन बनाए हैं। मध्यक्रम के इस बल्लेबाज के फ्लाप होने से टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ा है और अब टीम को प्ले ऑफ तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फैंस का मानना है कि अगले सीजन में इस खिलाड़ी को पंजाब किंग्स  टीम से रिलीज किया जाना चाहिए।

2- ओडियन स्मिथ

आईपीएल (IPL) के इस सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) की फ्रेंचाइजी ने ओडियन स्मिथ को 6 करोड़ रुपए में खरीदा था। ये गेंदबाज आलराउंडर फ्रेंचाइजी व फैंस की उम्मीदों पर बिल्कुल खरा नहीं उतरा है। टीम ने ओडियन स्मिथ (ODEAN SMITH) को शुरुआती 6 मैचों में पूरा चांस दिया था लेकिन हर बार गेंदबाजी में फ्लॉप होने के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया।

ओडियन स्मिथ (ODEAN SMITH) ने इस सीजन में  6 मैचों में सिर्फ 6 विकेट लिए हैं जबकि हर गेंद पर लगभग 2 रन दिए हैं। ये शुरुआती मैचों में काफी महंगे साबित हुए थे। इसके बाद ही इनको प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। अब फैंस का मानाना है कि फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर खरा न उतरने के कारण इस खिलाड़ी को पंजाब किंग्स की टीम से अगले सीजन में रिलीज कर दिया जाना चाहिए।

3- संदीप शर्मा

पिछले 10 वर्षों से आईपीएल (IPL) खेल रहे संदीप शर्मा को इस बार पंजाब किंग्स की टीम ने 50 लाख रुपए में खरीदा था। टीम ने इस सीजने में उनको 5 मैचों में मौका दिया है। हर मैच में इस गेंदबाज ने खूब रन दिए। साथ ही ये खिलाड़ी को विकेट लेने में सफल नहीं रहा। इस सीजन में संदीप शर्मा (SANDEEP SHARMA) ने 20 ओवर में 153 रन दिए हैं जबकि इनको सिर्फ 2 विकेट मिला है।

फैंस का मानना है कि संदीप शर्मा को अगले सीजन में टीम से रिलीज कर दिया जाना चाहिए और इनके स्थान पर किसी युवा खिलाड़ी को स्थान मिलना चाहिए। यह ही पंजाब किंग्स की टीम के लिए बेहतर होगा।

Tags: आईपीएल 2022, ओडियन स्मिथ, शाहरुख़ खान,