IPL 2022, PBKS vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के प्लेइंग इलेवन में नजर आएगा बदलाव, दिग्गज करेगा वापसी

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन का 28वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) व पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच रविवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें अपनी चौथी जीत की तलाश में होंगी। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने शुरुआती 2 मैच गवांने के बाद जबरदस्त वापसी की है। टीम लगातार 3 मैच जीत चुकी है। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स (PBKS) की आईपीएल के इस सीजन में अच्छा क्रिकेट खेल रही है। अब तक उसका प्रदर्शन अन्य टीमों से बेहतर रहा है। टीम में एक परिवर्तन की संभावना है।
पंजाब किंग्स में भानुका राजपक्षे की हो सकती है वापसी
पंजाब किंग्स (PBKS) मौजूदा आईपीएल (IPL) में अच्छी क्रिकेट खेल रही है। पिछले मैच में कप्तान मयंक अग्रवाल (MAYANK AGARWAL) और शिखर धवन (SHIKHAR DHAVAN) ने ओपनिंग करते हुए जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। दोनों खिलाड़योंं ने पहले विकेट के लिए शानदार 97 रन बनाए थे। मयंक अग्रवाल (MAYANK AGARWAL) ने 32 गेंदों में 52 रन व शिखर धवन (SHIKHAR DHAVAN) ने 50 गेंदों में 70 रन बनाए थे।
टीम का स्कोर 10 ओवर में 100 रन के करीब हो गया था लेकिन बाद में जॉनी बैरस्टो (JONNY BARISTOW) का व लिंविंगस्टोन का विकेट जल्दी गिर जाने से स्कोर 215 व 220 के आंकड़े को नहीं छू पाया। टीम ने पिछले दो मैचों में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बैरस्टो (JONNY BARISTOW) को मौका दिया है लेकिन यह कुछ विशेष नहीं कर पार रहे हैं। माना जा रहा है कि इस मैच में श्रीलंका के भानुका राजपक्षे (BHANUKA RAJPAKSHE) की वापसी हो सकती है। इस एक बदलाव के साथ पंजाब किंग्स (PBKS) सनराइजर्स हैदराबाद के सामने पुरानी टीम के साथ मैदान पर उतरने की संभावना है।
फास्ट गेंदबाजों की तिगड़ी फिर कर सकती है कमाल
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी की है। टीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि टीम का हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करने की कोशिश कर रहा है। इसी का नतीजा है कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने गुजरात टाइंटस (GT), कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK )को हराने में सफलता पाई है। शुरुआत में कमजोर आंकी जा रही इस टीम ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी को सही करने में सफलता पाई है।
पहले टीम में गेंदबाज के नाम पर सिर्फ भुवनेश्वर कुमार(BHUNESHWAR KUMAR) का नाम लिया गया रहा था लेकिन अब टी नटराजन (T NATRAJAN) और उमरान मलिक (UMRAN MALIK) भी अच्छी गेंदबाजी करते दिख रहे हैं। राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) भी अपनी पूरी लय में हैं।
जहां तक बल्लेबाजी का सवाल है तो टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पिछले मैच में अभिषेक शर्मा (ABHSHEK SHRMA) और केन विलियमसन (KANE WILLAIMSON) के जल्दी आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI)और एडेन मार्क्रम (AIDEN MARKARAM) ने जोरदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई है। टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना बहुत कम है।
यहां देखें दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन…
पंजाब किंग्स : मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह
सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्क्रम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, जगदीशन सुचित, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, मार्को जानसन
Tags: आईपीएल 2022, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद,