IPL 2022, PBKS vs GT: मैन ऑफ द मैच शुभमन गिल ने अब बताया शानदार बल्लेबाजी के पीछे का राज, करना चाहते हैं सुधार

आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 16वां मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. जहाँ गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और पंजाब किंग्स की टीम नजर आयी. जहाँ हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. मैन ऑफ द मैच शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने अपनी सफलता का राज खोल दिया है.
शुभमन गिल ने खोला अपनी सफलता राज

ipl-2022-pbks-vs-gt-stat SHUBMAN
लगातार दूसरे मैच में शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा है. अपनी सफलता का राज खोलते हुए मैन ऑफ द मैच (MAN OFF THE MATCH) गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
” स्कोरबोर्ड को चलाते रहना महत्वपूर्ण होता है, साथ ही गैप को ढूँढना भी जरूरी है. क्योंकि यह उन दिनों में से एक था जब मैं गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहा था और साथ ही गैप भी ढूंढ रहा था. मैं गेंद को जोर से हिट कर रहा हूं. हो सकता है ऐसा दिखता नहीं है लेकिन मैं पूरे जोर से गेंद को मारने की कोशिश कर रहा हूं. एक ओपनर के तौर पर मुझे पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करनी होती है, ताकि निचले क्रम के बल्लेबाजों के लिए आसान हो जाए. मैं कोशिश करता हूं कि कम से कम डॉट बॉल खेलूं.”
ऑरेंज कैप की रेस में नजर आ रहे हैं गिल

ipl-2022-pbks-vs-gt SHUBMAN GILL
अब ऑरेंज कैप (ORANGE CAP) की रेस में नंबर 2 पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) 180 रनों के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने लगातार 2 अर्धशतक लगाया है. आज के मैच में वो 96 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिससे वो 4 रनों से शतक से चूक गए. अब इसी लय को वो बरकरार रखकर इस सीजन को अपने नाम कर सकते हैं. जिससे वो भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में जगह बना सकते हैं.
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, शुभमन गिल,