IPL 2022, PBKS vs GT: राहुल तेवतिया के दम पर रोमांचक मैच में 6 विकेट से जीती गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स को मिली हार

By Aditya tiwari On April 9th, 2022
मंयक अग्रवाल की खराब कप्तानी से रोमांचक मैच में हारी पंजाब किंग्स

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 16वां मुकाबला खेला गया. जहाँ पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने थी. जहाँ हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. मंयक अग्रवाल की कप्तानी से पंजाब किंग्स हार गई.

पंजाब किंग्स ने दिया था 190 रनों का लक्ष्य

लियाम लिविंगस्टोन सोशल मीडिया पर छाए, वहीं जॉनी बैरेस्टो हुए जमकर ट्रोल

ipl-2022-pbks-vs-gt LIAM HIT

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए कप्तान मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) मात्र 5 रन ही बना सके. वहीं जॉनी बैरेस्टो ने भी 8 रन जोड़े. शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने हालांकि 30 रनों का अहम पारी खेली. लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने 64 रनों की शानदार पारी खेली. जहाँ जीतेश शर्मा (JITESH SHARMA) ने भी आक्रामक अंदाज में 23 रन बनाए.

वहीं अंत में राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) ने भी नाबाद 22 रन बनाए.  जिसके कारण ही पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने 3 विकेट तो वहीं दर्शन नालकंडे ने भी 2 विकेट झटके. हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA), मोहम्मद शमी और लॉकी फर्गुसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. अंत में गुजरात ने गेंद के साथ शानदार वापसी की.

मंयक अग्रवाल की खराब कप्तानी से हारी गुजरात टाइटंस

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 96 रनों की पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (MATTHEW WADE)आज मात्र 6 रन ही बना पाए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे साईं सुर्दशन ने भी 35 रनों की बेहद अहम पारी खेली.

अंत में कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने भी 27 रनों की पारी खेली. अंत में राहुल तेवतिया ने लगातार 2 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीता दिया.  कगिसो रबाडा ने पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए 2 विकेट अपने नाम किया. मंयक अग्रवाल की खराब कप्तानी टीम को भारी पड़ गयी.

Tags: गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, मंयक अग्रवाल, शुभमन गिल,