IPL 2022, PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया, हार्दिक पांडया बने टीम के विलेन

By Aditya tiwari On May 4th, 2022
IPL 2022, PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया, हार्दिक पांडया बने टीम के विलेन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 48वां मुकाबला आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम आमने-सामने नजर आयी थी. हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 143 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम 8 विकेट से कर लिया. ये मैच एकतरफा हो गया है.

गुजरात टाइटंस ने दिया था 144 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के लिए शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने 9 रन बनाए. वहीं रिद्धिमान साहा (WRIDDHIMAN SAHA) ने भी 21 रनों की पारी खेली. साईं सुदर्शन (SAI SUDHARSAN) ने आज 50 गेंदो में नाबाद 65 रनों की पारी खेली. लेकिन कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) आज मात्र 1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए.

डेविड मिलर (DAVID MILLER) ने आज 11 रन जोड़े तो राहुल तेवतिया ने भी 11 ही बनाए. अंत में अल्जारी जोसेफ ने भी नाबाद 4 रन बनाए, जिसके कारण ही गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 143 रन बनाए. पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए कगिसो राबाडा ने 4 विकेट अपने नाम किया है. अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) , ऋषि धवन और लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है.

पंजाब किंग्स ने मैच में एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से जीता

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए सलामी बल्लेबाजी करने उतरे जॉनी बैरेस्टो (JONNY BAIRSTOW) ने 1 रन बनाए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे भानुका राजपक्षे ने 28 गेंदो पर 40 रन बनाए. वहीं सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 62 रनों की पारी खेली.

वहीं अंत में लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने 10 गेंदो में 30 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम ने 8 विकेट से मैच जीत लिया. गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के लिए लॉकी फर्गुसन और मोहम्मद शमी (MOHAMMED SHAMI) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. ये मैच पुरी तरह से एकतरफा हो गया है.

Tags: गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, लियाम लिविंगस्टोन, शिखर धवन,
Exit mobile version