IPL 2022, PBKS vs GT: लियाम लिविंगस्टोन ने सोशल मीडिया पर लगा दी आग, जॉनी बैरेस्टो को फैंस ने जमकर किया ट्रोल

By Aditya tiwari On April 8th, 2022
लियाम लिविंगस्टोन सोशल मीडिया पर छाए, वहीं जॉनी बैरेस्टो हुए जमकर ट्रोल

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 16वां मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहाँ पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और पंजाब किंग्स की टीम नजर आ रही है. जहाँ पर हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी. वहीं जॉनी बैरेस्टो (JONNY BAIRSTOW) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

लियाम लिविंगस्टोन सोशल मीडिया पर छाए, वहीं जॉनी बैरेस्टो हुए जमकर ट्रोल

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए कप्तान मंयक अग्रवाल मात्र 5 रन ही बना सके. वहीं जॉनी बैरेस्टो ने भी 8 रन जोड़े. शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने हालांकि 30 रनों का अहम पारी खेली. लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने 64 रनों की शानदार पारी खेली. जहाँ जीतेश शर्मा ने भी आक्रामक अंदाज में 23 रन बनाए. जिसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.

जिसके कारण ही पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने 3 विकेट तो वहीं दर्शन नालकंडे ने भी 2 विकेट झटके. हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA), मोहम्मद शमी और लॉकी फर्गुसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. सोशल मीडिया पर जहाँ लियाम लिविंगस्टोन छाए रहे तो वहीं जॉनी बैरेस्टो (JONNY BAIRSTOW) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/GoluTheroy/status/1512437024074084361?s=20&t=wquCxNSfjXrqhsMqzRc25A

https://twitter.com/AryalAshmin/status/1512448584200773638?s=20&t=wquCxNSfjXrqhsMqzRc25A

https://twitter.com/kingkohli27/status/1512447398974750723?s=20&t=wquCxNSfjXrqhsMqzRc25A

https://twitter.com/srinjoy1845/status/1512449610316275723?s=20&t=wquCxNSfjXrqhsMqzRc25A

Tags: गुजरात टाइटंस, जॉनी बैरेस्टो, पंजाब किंग्स, लियाम लिविंगस्टोन,
Exit mobile version