IPL 2022, PBKS vs DC: डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ के तूफान में उड़ी पंजाब किंग्स, 9 विकेट से एकतरफा मैच जीती दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 32वां मैच आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम आमने-सामने नजर आयी. जहाँ ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसे सही ठहराते हुए उनके गेंदबाजों ने पंजाब किंग्स (PBKS) को पहले 115 रनों से स्कोर पर समेट दिया. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 9 विकेट से कर लिया. मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा.
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को 115 रनों पर रोका

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के कप्तान मंयक अग्रवाल 24 रनों के स्कोर पर बोल्ड हो गए. वहीं अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) मात्र 9 रन ही जोड़ सके. जॉनी बैरस्टो जहाँ 9 रन तो वहीं लियाम लिविंग्स्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने सिर्फ 2 रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए. विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा ने 32 रनों की टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली.
शाहरुख़ खान (SHAHRUKH KHAN) भी सिर्फ 12 रन ही बना सके. पंजाब के लिए कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. जिसके कारण ही उनकी टीम ने 20 ओवर में 115 रन ही बनाए. दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए खलील अहमद (KHALEEL AHMAD), ललित यादव, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. मुस्तफिजुर रहमान ने भी 1 विकेट अपने नाम किया.
एकतरफा मैच में बुरी तरह से हारी पंजाब किंग्स

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी की. जहाँ युवा पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) ने 41 रनों की पारी खेली थी. वहीं उनका साथ देते हुए दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने भी नाबाद 60 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम ने मैच को 9 विकेट से मात्र 11 ओवर में ही जीत लिया. पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के गेंदबाज पूरी तरह से उनके सामने नतमस्तक नजर आए. ये मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा है.
Tags: डेविड वॉर्नर, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, पृथ्वी शॉ,