IPL 2022, PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को बुरी तरह से हराकर बदला पॉइटंस टेबल का खेल, गुजरात का दबदबा बरकरार

By Aditya tiwari On April 21st, 2022
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को बुरी तरह से हराकर बदला पॉइटंस टेबल का खेल

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 32वां मैच खेला गया. जहाँ पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम आमने-सामने थी. जिसमें ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PBKS) ने 20 ओवर में 115 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 9 विकेट से कर लिया. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब मजेदार हो गई हैं.

दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइटंस टेबल का खेल बदला

डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ सोशल मीडिया पर छाए

ipl-2022-pbks-vs-dc-david warner

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के कप्तान मंयक अग्रवाल 24 रनों के स्कोर पर बोल्ड हो गए. विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा ने 32 रनों की टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम ने 20 ओवर में 115 रन ही बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) ने 41 रनों की पारी खेली थी.

डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने भी नाबाद 60 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम ने मैच को 9 विकेट से मात्र 11 ओवर में ही जीत लिया. इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम छठे नंबर पर पंहुच गई हैं. वहीं नंबर 8 पर पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम नंबर आ रही है.

गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंटस टेबल में टॉप पर बरकरार

युजवेंद्र चहल हैट्रिक लेकर सोशल मीडिया पर छाए, जोस बटलर का दिखा जलवा

kkr-vs-rr yuzvendra chahal hit

पहले स्थान पर अभी भी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम नजर आ रही है. कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम नंबर 5 पर नजर आ रही है. राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम नंबर 3 पर नजर आ रही है. लखनऊ सुपरजांयट की टीम अब नंबर 4 पर नजर आ रही है.

पॉइटंस टेबल में नंबर 2 पर अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम नजर आ रही है. इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम 5वें नंबर पर नजर आ रही है. आखिरी पायदान पर अब मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम नजर आ रही है. 9वें नंबर पर अभी भी सीएसके की टीम नजर आ रही है.

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

Tags: गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स,