IPL 2022, PBKS vs DC: पंजाब को प्लेऑफ़ की रेस से बाहर कर दिल्ली कैपिटल्स ने मारी टॉप 4 में एंट्री, बदल गया पॉइंट्स टेबल का समीकरण

By Akash Ranjan On May 17th, 2022
IPL 2022, PBKS vs DC: पंजाब को प्लेऑफ़ की रेस से बाहर कर दिल्ली कैपिटल्स ने मारी टॉप 4 में एंट्री, बदल गया पॉइंट्स टेबल का समीकरण

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 64वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के बीच खेला गया। यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। कप्तान मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 20 ओवर में 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) नहीं कर पायी और 17 रनों से मैच हार गई।

दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइटंस टेबल को बनाया रोमांचक

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलने के बाद मिचेल मार्श की 63 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए जॉनी बैरेस्टो ने 28 रन तो वहीं शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने मात्र 19 रन बनाए। जिसके बाद भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन और कप्तान मंयक अग्रवाल बुरी तरह से फेल हो गए। विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा (JITESH SHARMA) ने जरूर 44 रनों की पारी खेलकर कुछ चुनौती दी, लेकिन वो नाकाफी साबित हुआ और टीम 17 रनों से मैच हार गई।

अंत में राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) ने भी 23 रन बनाकर लड़ाई की थी। दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) ने 4 विकेट लिए। जबकि कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। एंनरीच नोर्तें (ANRICH NORTJE) ने भी 1 विकेट अपने नाम किया। इस हार के साथ पंजाब टीम की का प्लेऑफ की रेस से पत्ता कट गया है।

गुजरात टाइटंस की टीम टॉप पर है बरकरार

टेबल में दूसरे स्थान पर अब राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम का कब्ज़ा हो गया है। लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम अब तीसरे पायदान पर खिसक गई है। सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम अब नंबर 8 पर खिसक गई है। दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम इस रेस में नंबर चौथे पर आ गई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस लिस्ट में अब पांचवें पायदान पर लुढ़क गई है।

इस बीच गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम पहले नंबर पर नजर आ रही है। कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम नंबर अब 6 नंबर पर पहुंच गई है। पॉइटंस टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम नंबर 9 पर नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) की टीम आखिरी स्थान पर अभी भी बनी हुई हैं।

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

Tags: आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, पॉइंट्स टेबल,
Exit mobile version