लगातार तीसरी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को पॉइंटस टेबल में हुआ नुकसान
IPL 2022 PBKS vs CSK POINTS TABLE

आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 11वां मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. जहाँ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने नजर आई. जहाँ ने पहले बल्लेबाजी करके पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 180 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नहीं कर पाई और 54 रनों से मैच हार गई. पॉइंटस टेबल में अब पंजाब किंग्स की टीम ने बड़ा खेल कर दिया है.

पंजाब किंग्स को हुआ पॉइंटस टेबल में बड़ा फायदा

IPL 2022 PBKS vs CSK MS DHONI

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लियाम लिविंगस्टोन ने 60 रन बनाए. जिसके कारण ही उनकी टीम ने 20 ओवर में 180 रन बनाए. चेन्नई के गेंदबाजो ने बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) ने 57 रन बनाए.

लेकिन उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 54 रनों से हार गई. राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) ने 3 विकेट अपने नाम किया. इस जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम पॉइंटस टेबल में नंबर 4 पर पंहुच गई है. वहीं लगातार तीसरी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) अब नंबर 9 पर पंहुच गई हैं.

राजस्थान रॉयल्स का टॉप पर दावा बरकरार

IPL 2022 PBKS vs CSK POINTS TABLE

11वें मैच के बाद आईपीएल 2022 (IPL 2022) के पॉइटंस टेबल में राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम नंबर 1 पर नजर आ रही है. इस टीम के भी 4 अंक हैं. नंबर 2 पर कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम तो वहीं नंबर 3 पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम 4-4 अंको के साथ बनी हुई हैं.

इस बीच 5वां स्थान दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) ने भी 2 अंको के साथ अपने पास रखा है. वहीं छठे नंबर पर लखनऊ सुपरजांयट नजर आ रही है. नंबर 7 पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम मौजूद है. वहीं नंबर 8 पर मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) तो वहीं आखिरी स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नंबर आ रही है.

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

IPL 2022 PBKS vs CSK POINTS TABLE

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *