आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 11वां मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. जहाँ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने नजर आई. रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 180 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नहीं कर पाई और 54 रनों से मैच हार गई. महेंद्र सिंह धोनी की इस गलती से चेन्नई सुपर किंग्स हार गई.
पंजाब किंग्स ने दिया 181 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की शुरूआत बेहद खराब रही. कप्तान मंयक अग्रवाल ने 4 रन बनाए तो वहीं भानुका राजपक्षे ने 9 रन ही जोड़े थे. लेकिन शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने 33 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी मात्र 32 गेंदो में खेली. महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार विकेटकीपिंग की.
वहीं जीतेश शर्मा (JITESH SHARMA) ने भी 26 रनों की पारी आक्रामक अंदाज में खेली. जिसके कारण ही पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 180 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए क्रिस जॉर्डन ने 2 विकेट तो वहीं रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और मुकेश चौधरी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. ड्वेन प्रिटोरियस ने 2 विकेट जबकि ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) ने 1 विकेट अपने नाम किया.
महेंद्र सिंह धोनी की गलती से तीसरा मुकाबला हारी चेन्नई

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की शुरूआत बेहद खराब रही. रोबिन उथप्पा ने 13 रन तो वहीं रितुराज गायकवाड़ मात्र 1 रन ही बना सके. मोईन अली और रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) अपना खाता भी नहीं खोल पाए. जबकि अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU) भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) ने जरूर 57 रन बना कर लड़ाई की लेकिन वो काफी साबित नहीं हुआ. अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने भी 23 रन बनाए. जिसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैच 54 रनों से हार गई. महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने बहुत देर के बाद बड़े शॉट लगाए जो टीम को भारी पड़ गया. पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) ने बहुत ही शानदार गेंदबाजी करके मैच जीत लिया.

