मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2022 (IPL 2022) मुंबई इंडियंस (MI) के लिए अच्छा नहीं रहा है। मुंबई ने टीम अपने 12 मैचों में सिर्फ 3 मैच अब तक जीत चुकी है। टीम ने इस बार लगातार 6 मैच हार कर शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। टीम अब प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी है। टीम की लागातार हार के वजहें बल्लेबाजी व गेंदबाजी का बेहतर प्रदर्शन न कर पाना है। एक ओर जहां टीम गेंदबाज की कमी से टीम जूझती रही वहीं दूसरी ओर बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा।

हम इस लेख में बताने वाले है कि मुंबई इंडियंंस की टीम को अगले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज करना चाहिए।

1-किरोन पोलॉर्ड

आईपीएल (IPL) में इस सीजन में वेस्टइंडीज (WES INDIES) के बल्लेबाज आलराउंडर खिलाड़ी किरोन पोलार्ड  (KIERON POLLARD) का प्रदर्शन काफी खराब रहा । मुंबई इंडियंस ने उनको इस्तेमाल बतौर फिनिशर बल्लेबाज के रूप में किया है लेकिन अब तक के खेले गए 11 मैचों में किरोन पोलार्ड का कभी भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। इसका खमियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा है।

किरोन पोलार्ड ने इस सीजन के 11 मैचों में मात्र 114 रन बनाए हैं। उनका अधिकतम स्कोर 25 रन रहा है। इसके अलावा गेंदबाजी में भी काफी मंहगे साबित हुए हैं। इनको सिर्फ 11 मैचों में सिर्फ 4 विकेट मिला है। ऐसे में फैंस की मानना है कि किरोन पोलार्ड (KIERON POLLARD)  को वर्ष 2013 जैसा खेल पाना बढ़ती उम्र के कारण काफी मुश्किल है। इस कारण किरोन पोलार्ड को आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस को रिलीज कर टीम को बेहतरीन फिनिशर ढूंढना चाहिए।

2- जयदेव उनादकट

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) का टीम संतुलन काफी खराब रहा है। टीम ने पिछले सीजन के अधिकांश अच्छे गेंदबाज को रिलीज कर दिया, जिसमें ट्रेंट बोल्ड, कुणाल पांडया का नाम प्रमुख है। टीम ने इन गेंदबाजों के स्थान पर उनके बेहतर प्रदर्शन करने वालों को नहीं चुना। टीम ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को यह जानते हुए कि इस सीजन में उपलब्ध नहीं हो पाएंगे, इसके बाद भी खरीद लिया है।

इनका परिणाम यह हुआ कि टीम के गेंदबाज विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों पर असरकारी नहीं साबित हुए। इन्हीं गेंदबाजों में जयदेव उनादकट का नाम भी है। जयदेव उनादकट  (JAYDEV UNADKAT) ने मात्र 5 मैचों की 120 गेंदों पर190 रन दे डाले। साथ ही विकेट लेने में भी उनकों को साफ सफलता नहीं मिली। इसको  5 मैचों में सिर्फ 6 विकेट मिल हैं। ऐसे में फैंस का मानना है कि इसको अगले सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) को रिलीज कर देना चाहिए।

3- टाइमल मिल्स

आईपीएल 2022  (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस के इंग्लैंड के बायें हाथ के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं। टाइमल मिल्स की आईपीएल में वर्ष 2017 के बाद इस बार वापसी हुई थी। वर्ष 2017 के सीजन में भी टाइमल मिल्स (TYMAL MILS) बहुत खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। अब इस वर्ष भी उनका प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा है। उन्होंने इस सीजन में प्रति गेंद लगभग 1.75 की औसत से रन दिया है।

इस सीजन में टाइमल मिल्स ने 5 मैचों में 102 गेंद फेंकते हुए 190 रन दिए हैं। इनको इस सीजन में सिर्फ 5 विकेट मिले हैं। यह बल्लेबाजों को पूरे सीजन में रोक पाने में असफल रहे हैं। वर्ष 2017 के सीजन में टाइमल मिल्स ने 5 मैच में सिर्फ 6 विकेट लिए थे। उस सीजन में भी यह काफी मंहगे साबित हुए थे। ऐसे में फैंस का मानना है कि आगामी सीजन में टाइमल मिल्स को मुंबई इंडियंस से रिलीज कर देना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *