IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी के टीम की मुश्किलें तेजी से बढ़ी, मैच विनर खिलाड़ी अभी तक नहीं बना टीम का हिस्सा

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) को आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपना पहला मैच 26 मार्च को केकेआर (KKR) के साथ खेलना है. उससे पहले सीएसके (CSK) को बहुत बड़ा झटका लगा है. आपको बता दें कि दीपक चाहर चोट के चलते पहले ही अनफिट हैं और अब इस ऑलराउंडर को अभी तक वीजा न मिलने के कारण चेन्नई सुपर किंग्स की मुसीबतें और बढ़ गईं हैं.
पेपर्स वर्क्स के चलते वीजा में देरी
भारतीय दूतावास ने अभी तक मोईन अली (MOIN ALI) को भारत आने का वीजा नहीं दिया है. इसका कारण पेपर्स वर्क्स पूरे न होना बताया जा रहा है. आपको बता दें कि मोईन अली इंग्लैंड के घातक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, साथ ही साथ उनकी स्पिन गेंदबाजी समय समय पर विरोधी बल्लेबाजों को तंग करने का काम करती है. मोईन अली आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए एक ऑलराउंडर की भूमिका अदा करते हैं.
मौजूदा वक़्त में चेन्नई सुपर किंग्स में जहाँ कई खिलाडियों के अनुपस्थित होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं दूसरी तरफ मोईन का 26 मार्च को होने वाले मुकाबले में वीजा की वजह से टीम में न होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन का कहना है कि, ” मोईन अली नियमित तौर पर भारत की यात्रा करते रहते हैं इसलिए उन्हें वीजा मिलने में अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा”. मोईन को सीएसके (CSK) ने 8 करोड़ में रिटेन किया है.
इंग्लैंड का एक मात्र खिलाड़ी जो बना आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा
ऑलराउंडर मोईन अली (MOIN ALI) 2021 में फाइनल जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे. उन्होंने पूरे सीजन सीएसके के लिए धुंआधार प्रदर्शन किया और फाइनल मैच में 20 गेंदों पर 37 रन बनाकर टीम के लिए एक मैच विनिंग पारी खेली. इस लिहाज़ से भी मोईन का टीम में रहना चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. उम्मीद यही जताई जा रही है कि भारतीय दूतावास जल्द उन्हें वीजा देने की प्रक्रिया को पूरा करेगा और मोईन 26 मार्च को होने वाले मुकाबले में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI)के साथ मैदान पर दिखाई देंगे.
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, मोईन अली,