IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने किरोन पोलार्ड को पुराने जाल में फंसा कर किया आउट, 12 साल पहले की दोहराई रणनीति

By Shadab Ahmad On April 22nd, 2022
महेंद्र सिंह धोनी ने किरोन पोलार्ड को पुराने जाल में फंसा कर किया आउट

 आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 33वें मैच में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए घातक बन रहे किरोन पोलार्ड (KIERON POLLARD) को तकनीक का उपयोग कर आउट करा दिया था। किरोन पोलार्ड (KIERON POLLARD) क्रीज पर आत ही आतिशी बल्लेबाजी करने लगे थे। पोलार्ड के जल्द आउट हो जाने से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मुंबई इंडियंस (MI) को 155 रन पर रोक सकी थी।

12 साल पुरानी तकनीक से कराया था आउट

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) और किरोन पोलार्ड (KIERON POLLARD) काफी दिनों से साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI)को इंटरनेशनल क्रिकेटरों के बारे में काफी कुछ पता है। गुरुवार को जब किरोन पोलार्ड (KIERON POLLARD) मुंबई इंडियंस (MI)की ओर से बैटिंग करने आए तो आतिशी पारी की शुरुआत की ।

इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने 12  पुरानी तकनीक को अपनाते हुए शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) को साइड स्क्रीन के पास लगाया। थोड़ी देर बाद इसका असर यह हुआ कि महेश तीक्षाना (MAHEESH TEEKSHNA) की गेंद पर कैच थमा बैठे। शिवम दूबे  (SHIVAM DUBE) ने उनको कैच को लपक कर 9 गेंद पर 14 रन बनाकर चलता किया। इससे मुंबई एक बड़े स्कोर बनाने से चूक गया।

वर्ष 2010 के आईपीएल में भी इसी तरह से किया था आउट

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी किरोन पोलार्ड (KIERON POLLARD) अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। गुरुवार के मैच मे जोरदार पारी खेलना की पूरी कोशिश ली लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के आगे उनकी बिल्कुल न चली, और वो साइड स्क्रीन पर कैच थमा बैठे।

वर्ष 2010 में भी धोनी ने उनको इसी तरह से फाइनल मैच में आउट करा कर मैच को जीता था। इस बार भी उन्होंने वहीं तकनीक को अपनाते हुए पोलार्ड को आउट कराया। बाद में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने आखिरी 4 गेंदों पर 16 रन बनाकर मैच को जीत लिय। उन्होंने जयदेव उनादकट के ओवर में 16 रन बनाए

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,