IPL 2022: एमएस धोनी क्या सच में झारखंड पंचायत चुनाव की कर रहे है ड्यूटी? जानिए इस वायरल फोटो का असली सच

By Akash Ranjan On May 27th, 2022
IPL 2022: एमएस धोनी क्या सच में झारखंड पंचायत चुनाव की कर रहे है ड्यूटी? जानिए इस वायरल फोटो का असली सच

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल के 15वें सीजन में कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब धोनी की टीम को एक सीजन में लगातार 9 मैच में हार का मुँह देखना पड़ा। आईपीएल में सीएसके का सफर खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एमएस धोनी झारखंड पंचायत चुनाव की ड्यूटी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस लेख में हम यही जानेंगे कि क्या है इस वायरल फोटो का असली सच।

एमएस धोनी की वायरल हुई फोटो का असली सच

सोशल मीडिया पर तेजी के साथ एक फोटो वायरल हो रहा है। आजतक की खबर के अनुसार यह शख्स धोनी नहीं है। इस शख्स का नाम विवेक कुमार है। जो सीसीएल में सहायक प्रबंधक है। विवेक कुमार की ड्यूटी झारखंड पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में लगी थी। विवेक कुमार को तीसरे चरण के चुनाव में मतगणना केंद्र पर ड्यूटी पर लगाया गया।

जिसकी शक्ल हुबहू चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) से मिलती- जुलती है। जिसे लोग सच में ही धोनी समझ बैठे हैं। अगर विवेक कुमार को साइड एंगल से देखा जाए तो, उनके चेहरे की बनावट एमएस धोनी के जैसी है। जिसे देखने के बाद कोई भी धोखा खा सकता है।

MS Dhoni के लिए कैसा रहा 15वां सीजन

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम माना जाता है क्योंकि वह अपनी कप्तानी में चेन्नई को 4 बार आईपीएल का खिताब जिता चुके हैं। लेकिन, इस बार आईपीएल शुरू होने से पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ने का मन बना लिया था। जिसकी वजह से जडेजा को कप्तान बनाया गया, मगर वह कप्तानी का जिम्मा संभाल नहीं पाए। इसके चलते एक बार फिर धोनी को चेन्नई की कप्तानी सौंपी गई।

वहीं अब एमएस धोनी (MS Dhoni) के 15वें सीजन के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं, तो उन्होंने इस सीजन में 14 मैचों में 33.14 की औसत से 232 रन बनाए। इस सीजन में उन्होंने 1 अर्धशतक भी लगाया था। टीम भले ही सीजन में कुछ खास ना कर सकी हो लेकिन, एमएस धोनी (MS Dhoni) ने कई शानदार पारियां खेली।

Tags: आईपीएल 2022, एमएस धोनी, चेन्नई सुपर किंंग्स,
Exit mobile version