IPL 2022: ईशान किशन ने धीमी बल्लेबाजी की लेकिन नहीं तोड़ पाए महेंद्र सिंह धोनी का शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए क्या थे आकड़े  

By Shadab Ahmad On April 25th, 2022
IPL 2022: ईशान किशन ने धीमी बल्लेबाजी की लेकिन नहीं तोड़ पाए महेंद्र सिंह धोनी का शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए क्या थे आकड़े  

आईपीएल(IPL) के 15वें सीजन के 37वें मैच में ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने काफी धीमी गति से बल्लेबाजी की है। वो 20 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। उनके इस मैच का स्ट्रॉइक रेट 40 रहा है लेकिन ईशान किशन (ISHAN KISHAN) इतनी धीमी गति से रन बनाने के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। आइए जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने बनाया है कौन सा रिकॉर्ड…

ईशान किशन आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी होने के बाद भी नहीं बना सके रन

ईशान किशन (ISHAN KISHAN) आईपीएल (IPL) के मेगा ऑक्शन के सबसे मंंहगे खिलाड़ी हैं। उनको मुंबई इंडियंस (MI) की फ्रेंचाइजी ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। उन्होंने कुल 7  मैच में 113 रन बनाए हैं।

यहां तक की मुंबई इंडियंस  (MI)के कोच महेला जयवर्द्धने (MAHELA JAYWARDHANE) ने उनके खेल की आलोचना सार्वजनिक रूप से कर दी है। रविवार को मुंबई इंडियंस  (MI) के 8वें मैच में खेलते हुए ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने सारी हदें तोड़ दी। वो क्रीज पर खड़े 20 गेंदों को खेलने के बाद मात्र 8 रन बनाकर चलते बने। आईपीएल (IPL) में यह किसी दूसरे विकेट कीपर के लिए सबसे कम गति से रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

महेंद्र सिंह धोनी के नाम है सबसे धीमें विकेटकीपर बल्लेबाज होने का रिकार्ड

ईशान किशन

ईशान किशन (ISHAN KISHAN) रन बनाने के मामले  में लकी हों या न होंं लेकिन सबसे धीमी गति से रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज होने से बच गए हैं। अभी भी यह रिकार्ड चेन्नई सुपर किंग्स (CSK ) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के नाम है।

महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ष 2016 में  कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध 22 गेंदों में 8 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 36.36 का रहा था। महेंद्र सिंह धोनी उस समय राइजिंग पूणे के कप्तान हुआ करते थे। उस पारी में पूणे सुपरजायंट्स ने 17.4 ओवर में 103 रन बनाए थे, इसी दौरान बारिश के बाद मैच नहीं हो सका था और महेंद्र सिंह धोनी नाबाद लौटे थे।

Tags: आईपीएल 2022, ईशान किशन, मुंबई इंडियस,