IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की बात पर सुनील गावस्कर का आया बयान, कही चौकाने वाली बात

By Shadab Ahmad On May 13th, 2022
IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की बात पर सुनील गावस्कर का आया बयान, कही चौकाने वाली बात

आईपीएल (IPL)के 15 वें सीजन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की संन्यास लेने की चर्चाएं सुनी जा रही है। हालांकि गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मुंबई इंडियंस (MI) से मैच हारने के बाद पूरी तरह से अब प्ले ऑफ से बाहर हो गई । अब टीम के पास कोई विकल्प नहीं है। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के संन्यास लेने की चर्चाओं की बात कुछ ज्यादा ही उफान लिए हुए है। इस पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (SUNIL GAVASKAR) ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए जानते हैं क्या बोले सुनील गावस्कर

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर सुनील गावस्कर ने कही ये बड़ी बात

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए फिनिशर का पूरा रोल अदा किया है। वो कोई बड़ी पारी खेलने में नाकाम जरूर रहे लेकिन कई मैचों के अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी की है। मुंबई इंडियंस(MI) के खिलाफ हारने वाले मैच में  आखिर में 33 गेंद पर 36 रन की शानदार पारी खेली है।

अब जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी है और टीम के पास अगले 2 मैच ही बचे हैं तो फैंस को इस बात की अटकलेंं लगा रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने अब इन्हीं 2 मैचों में अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इस बात  को सिरे से खारिज कर दिया है।

सुनील गावस्कर ने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि महेंद्र सिंह धोनी लेंगे संन्यास

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के संन्यास को लेकर सुनील गावस्कर (SUNIL GAVASKAR) ने कहा कि ऐसा देखने में तो बिल्कुल नहीं लगता कि महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेंगे। उनका मानना है कि वो फिट हैं और मैच जिताउ पारी खेलने में सक्षम हैं तो संन्यास किस कारण लेंंगे। सुनील गावस्कर  का कहना है कि

“देखो, मुंबई के खिलाफ धोनी ने कैसा खेला है। स्पष्ट रूप से दिखा रहा है कि वह बहुत उत्सुक हैं और खेल को लेकर उत्साहित हैं। वह एक छोर से दूसरे छोर तक अच्छी दौड़ लगा रहे थे, जिसका अर्थ है कि वह उत्सुक था।

उसे एक अवसर का एहसास होता है जब  2 या 3 शुरुआती विकेट गिरते हैं। हमने धोनी को नियमित रूप से ऐसा करते देखा है। जिसका अर्थ है धोनी के संन्यास को लेकर आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे, ठीक यही उन्होंने कहा था जब उनसे 2020 में पूछा गया था”

 

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, सुनील गावस्कर,