IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा ऐलान चेन्नई सुपर किंग्स के बने रहेंगे कप्तान, जानिए फैंस के लिए क्या बोले  

By Shadab Ahmad On May 21st, 2022
अमित मिश्रा

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने अपने आखिरी मैच में चल रही अपनी संन्यास की अटकलों को समाप्त कर दिया है। वो अगले सीजन में बतौर कप्तान नजर आने वाले हैं। इस दौरान वो टीम के नए कप्तान को तैयार करेंगे। उनका मानना है कि अगर वो इस तरह से टीम को छोड़कर चले जाते हैं तो यह फैंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ नाइंसाफी होगी। आईए जानते हैं और क्या बोले महेंद्र सिंह धोनी….

अपने बल्लेबाजों को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने कही ये बड़ी बात

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ टॉस जीतने के बाद बातचीत के दौरान कहा कि

“हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। आप हमारे संयोजन को देखते हुए बल्लेबाजों को पर्याप्त समय देना चाहते हैं। बस चाहते हैं कि वे खुद को व्यक्त करें। केवल एक बदलाव – शिवम की जगह रायुडू को शामिल किया गया है। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो अच्छी गति से गेंदबाजी करते हैं और अच्छी उछाल प्राप्त करते हैं लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें विकसित होने के लिए समय देना चाहिए।”

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा चेन्नई सुपर किंग्स को धन्यवाद न कहना अनुचित होगा

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने अपने अगले साल खेलने की बात पर कहा कि ऐसा करना अनुचित होगा। माना जा रहा कि वो अगले साल तक खेल कर टीम के लिए नए कप्तान को तैयार करेंगे। उन्होंने सवाल के जवाब में कहा कि

“खिलाड़ियों को तैयार करना चाहते हैं लेकिन उन्हें विकसित होने का पर्याप्त अवसर भी देना चाहते हैं। केवल खिलाड़ियों को समय देने के लिए, हम एकतरफा टीम नहीं खेल रहे हैं, इसलिए यह दोनों का थोड़ा सा है। (क्या वह अगले साल खेलेंगे) निश्चित रूप से, क्योंकि चेन्नई को धन्यवाद न कहना अनुचित होगा। सीएसके के प्रशंसकों के लिए ऐसा करना अच्छा नहीं होगा।”

 

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,