IPL 2022: इन 3 वजहों से महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन भी करते रहेंगे चेन्नई सुपर किंग्स कप्तानी, बल्ले से करना होगा कमाल

By Shadab Ahmad On May 24th, 2022
IPL 2022: इन 3 वजहों से महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन भी करते रहेंगे चेन्नई सुपर किंग्स कप्तानी, बल्ले से करना होगा कमाल

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का बड़ा बयान सामने आ चुका है। अभी वो फिलहाल अगले सीजन तक संन्यास नहीं लेंगे। वो अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान के रूप में नजर आएंगे। इसके साथ ही युवा खिलाड़ियों में किसी एक खिलाड़ी को कप्तानी का प्रशिक्षण देते नजर आएंगे। आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं कि आखिर कौन से 3 कारण हैं, जिस वजह से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  (MS DHONI) अगले सीजन में भी कप्तानी करते नजर आएंगे।

1-टीम में दूसरा लीडर नहीं

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इस सीजन की शुरुआत में प्रयोग के तौरअपना कप्तान बदला था। रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEAJA) को कप्तानी का कार्यभार सौंपा गया था लेकिन इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम पूरी से फेल रही। बाद में खुद रवींद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद अब फिर से महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं।

हालांकि अब यह सीजन लगभग खत्म हो चुका है और चेन्नई सुपर किंग्स प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी है। रवींद्र जडेजा के बाद अब टीम में कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं हैं जिसको क्रिकेट का काफी अनुभव व समझ हो। इसके अलावा कोई ऐसा खिलाड़ी भी मौजूद नहीं है जो टीम को लीड कर सके। इस लिए अब अगले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ही कप्तानी करते नजर आएंगे। 

2- युवा खिलाड़ियों को करना है मैनेज

आईपीए 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स के शर्मनाक प्रदर्शन का एक बड़ा कारण यह भी था कि टीम की फ्रंचाइजी ने इस वर्ष युवा खिलाड़ियों को कम तरजीह दी थी। टीम के अधिकांश खिलाड़ी 30 की उम्र पार कर चुके थे। ऐसे में टीम को अब अगले सीजन में बेहतरीन टीम बनाने के लिए युवा खिलाड़ियों की आवश्कता होगी।

टीम शेख रशीद व राजवर्धन हेंगरगेरकर को टीम का हिस्सा बना सकती है। इसके अलावा अन्य युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना और उनका प्रशिक्षण सही ढंग से होना यह एक बड़ा कार्य होगा। इस कार्य को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) से बेहतर कोई और नहीं कर सकता है। 

3- नया कप्तान तैयार करना

आईपीएल 2022  (IPL 2022) में फ्रेंचाइजी समेत महेंद्र सिंह धोनी ने टीम को नया कप्तान रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के रूप में देने की कोशिश की थी लेकिन वो पूरी तरह से फेल साबित हुए। अब टीम के सामने यह बड़ी चुनौती है कि टीम का अगला कप्तान किस खिलाड़ी को बनाया जाए।

माना जा रहा है कि युवा खिलाड़ियों में कोई एक नया कप्तान हो सकता है लेकिन इन युवा खिलाड़ियों का हाल भी रवींद्र जडेजा जैसा न हो इसके लिए महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) अपने नेतृत्व में अगले साल नए कप्तान को प्रशिक्षित करते नजर आएंगे।

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,