IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी को अब फिनिशर नहीं बल्कि इस बल्लेबाजी क्रम पर करनी चाहिए बैटिंग, पूर्व क्रिकेटर ने दी बहुत बड़ी सलाह

By Shadab Ahmad On March 24th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट में सबसे अधिक सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) पर उनकी बल्लेबाजी काे लेकर छींटाकशी शुरू हो गई है। यह सच है कि एमएस धोनी ने बल्लेबाजी से लेकर विकेटकीपिंंग में खुद की प्रतिभा का लोहा पूरी इंटरनेशनल क्रिकेट को मनवाया है लेकिन आईपीएल (IPL) के पिछले दो सीजन से उनके बल्ले से कुछ विशेष नहीं हुआ। इस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर रतिंदर सिंंह सोढी (REETENDRA SINGH SODHI) ने महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को कुछ ऊपर बल्लेबाजी करने का सुझाव दे डाला है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामलाा….

पिछले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने बनाए थे मात्र 114 रन

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। मौजूदा समय में वो सिर्फ आईपीएल (IPL) मैच ही खेल रहे हैंं। पिछले आईपीएल (IPL) 2021 में उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CENNAI SUPER KINGS) ने खिताब को जीता था, लेकिन अपने बल्ले से एमएस धोनी कुछ विशेष नहीं कर सके थे।

उन्होंने पिछले सीजन में मात्र 114 रन बनाए थे इससे पूर्व भी आईपीएल (IPL) 2020 में भी मात्र 200 रन ही बना पाए थे। लगातार दो सीजन में पूरी लय मेंं बल्लेबाजी न कर पाने के कारण उनकी आलोचना शुरू हो गई है। पूर्व रतिंदर सिंह सोढी (REETENDRA SINGH SODHI)ने उनको एक बड़ा सुझाव दे डाला है।

उन्होंने महेंद्र सिंंह धोनी को पहले जैसा फिनिशर खिलाड़ी न मानते हुए बल्लेबाजी के क्रम में बदलाव करने को कहा है। हालांकि इस सुझाव का चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान पर कितना असर होगा यह आईपीएल (IPL) का 15 सीजन शुरू होने के बाद पता चलेगा। आईपीएल 26 मार्च से शुरू हो रहा है और चेन्नई सुपर किंग्स को पहला ही मैच मुंबई इंंडियंंस से खेलना है।

एमएस धोनी की कप्तानी को लेकर क्या कहा रतिंदर सिंंह सोढी ने

पूर्व भारतीय खिलाड़ी रतिंदर सिंह सोढी (REETENDRA SINGH SODHI) के अनुसार

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को अब 11 ओवर के आस पास बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए।  धोनी का फिनिशिंग पावर अब पहले की अपेक्षा कम हो गया हैं। उनके सुनहरे दिन खत्म हो चुके हैं। साथ ही जहां तक निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए बात रही तो अब फिनिशिंग पावर भी पहले की तरह नहीं है। जिसके बाद अब धोनी को कुछ ऊपर बल्लेबाजी करनी चाहिए।

धाेनी ने अब आईपीएल (IPL) के 220 मैचाें में 39.55 की औसत से 4746 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 135.83 है।

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version