IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल विज्ञापन पर भड़क गई ASCI, इस वजह से टीवी पर से करवा दिया बंद

आईपीएल (IPL) के प्रमोशन वाले महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) के विज्ञापन पर एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) ने रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। ASCI ने तुरंत प्रमोशन एड को वापस लेने को कहा है। रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेश की सिफारिश के बाद ASCI ने आदेश दिया है।
प्रमोशन एड में यातायात नियमों का हो रहा है उल्लंघन
रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन के अनुसार कि इस प्रमोशन एड में यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इसकी शिकायत कंज्यूमर यूनिटी एंड ट्रस्ट सोसाइटी की ओर से की गई थी। ASCI ने रोड सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन की इस शिकायत पर संज्ञान लेने के फैसला किया। एएससीआई ने उपभोक्ता शिकायत समिति के सदस्यों ने प्रोमो बनाने वाली कंपनी के साथ इस विज्ञापन को देखा।
प्रोमोशनल एड देखने के बाद ASCI ने माना कि विज्ञापन में यातायात के नियमों का उल्लंघन किया गया है। इसके बाद विज्ञापन बनाने वाली कंपनी से कहा गया है कि वो 20 अप्रैल तक इसे हटा दें या फिर इसमें बदलाव करें। वहीं कंपनी ने लिखित रूप में इसे स्वीकार कर लिया और वह इसे वापस लेगी।
बस ड्राइवर के रूप में महेंद्र सिंह धोनी
आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्रोमोशनल एड में महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) को एक बस ड्राइवर के रूप में दिखाया गया है। यह अति व्यस्त सड़क पर बस चला रहे हैं। यह अचानक बीच सड़क पर बस रोक देते हैं। इनके बस के रोक देने के कारण चारों ओर जाम लग जाता है।
सभी लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसे में एक ट्रैफिक पुलिसमैन उनके पास आता है और उनसे बस रोकने के संबंध में सवाल करता है। महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) बस सड़क से न हटा कर जवाब में कहते हैं कि वह आईपीएल (IPL)का सुपर ओवर देख रहे हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मी इसे सामान्य मानता है और चला जाता है। शिकायत के ASCI ने यातायात नियमों के उल्लंघन की बात को माना हैऔर विज्ञापन को सही करने या हटाने की बात कही है।
When it's the #TATAIPL, fans can go to any extent to catch the action – kyunki #YehAbNormalHai!
What are you expecting from the new season?@StarSportsIndia | @disneyplus pic.twitter.com/WPMZrbQ9sd
— IndianPremierLeague (@IPL) March 4, 2022