IPL 2022: मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शमी ने खोल दिया अपने सफलता का राज, इस खिलाड़ी को दिया पूरा श्रेय

By SM Staff On March 29th, 2022
मोहम्मद शमी

आईपीएल 2022 लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने लखनऊ को 5 विकटों से हरा दिया है. लखनऊ सुपरजायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 159 रनों का औसत लक्ष्य दिया था. राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने पांचवें विकेट के लिए शानदार साझेदारी की और वहीं मोहम्मद शमी ने बेहतरीन तीन विकेट झटके. जिसके चलते टाइटंस ने 20 वें ओवर में शानदार जीत हासिल की. मोहम्मद शमी ने मैन ऑफ़ द मैच का श्रेय इन्हें देते हुए ये बात कही है.

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बने मैन ऑफ़ द मैच

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मोहम्मद शमी ने कहा है कि-

“मैं अच्छी तरह से तैयार हो गया था. पहले मैच में अच्छी शुरुआत करना महत्वपूर्ण था, मैं यहां टेस्ट मैच लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करना चाहता था. जब गेंद आपके हाथ से ऐसे निकल जाए. (मुस्कुराते हुए). मैंने इस सीम पोजीशन पर बहुत मेहनत की है. लोग कहते हैं कि यह ईश्वर प्रदत्त है, लेकिन ऐसा नहीं है.”

शमी आगे कहते है कि-

“मैं विकेट के आसपास बायीं ओर आने की कोशिश करता हूं और वह कोण बनाता हूं क्योंकि यह उनके लिए सबसे असहज चीज है. मैं बस ऐसा करने के लिए देखता हूं। हार्दिक ने मुझसे पूछा कि क्या मुझे लगातार चौथा ओवर चाहिए, लेकिन मैंने उससे कहा कि मुझे रोके रखना.”

लखनऊ के दीपक हुडा और आयुष बदोनी की अर्धशतकीय पारी

राहुल तेवतिया 24 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, युवा अभिनव मनोहर ने सात गेंदों पर 15 रन की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेली। इसमें तीन चौके शामिल हैं। इससे पहले दीपक हुड्डा के 41 गेंदों पर 55 रन और 22 साल के आयुष बदोनी के 41 गेंदों पर 54 रन की बदौलत लखनऊ ने 158 रन का स्कोर खड़ा किया था। गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने तीन विकेट झटके थे।

Tags: गुजरात टाइटंस, मोहम्मद शमी, लखनऊ सुपरजायंट्स,
Exit mobile version