IPL 2022, RCB vs MI: कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने इन 2 युवा खिलाड़ियो को दिया जीत का श्रेय, साथ ही किया बहुत बड़ा खुलासा

By Aditya tiwari On April 10th, 2022
फाफ डू प्लेसिस ने दिनेश कार्तिक को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 18वां मैच आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया. जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम एक दूसरे के खिलाफ थी. जहाँ फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई ने 20 ओवर में 151 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा आरसीबी (RCB) की टीम ने 7 विकेट से कर लिया. फाफ डू प्लेसिस ने जीत का श्रेय इन 2 खिलाड़ियो को दिया है.

मुंबई के खिलाफ जीत से खुश हैं कप्तान फाफ डू प्लेसिस

IPL 2022 ORANGE CAP PURPLE CAP

इस सीजन में आरसीबी (RCB) ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के खिलाफ जीत दर्ज करके कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) खुश नजर आ रहे हैं. अपनी खुशी का इजहार करते हुए पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में प्लेसिस ने कहा कि-

“ वास्तव में अच्छा (यह कैसा लगता है). मुंबई एक मजबूत टीम है. आज रात गेंदबाजी वास्तव में अच्छी थी. संभवत: 18 ओवरों के लिए उत्कृष्ट बल्लेबाजी, अंत में कुछ गुणवत्तापूर्ण बल्लेबाजी थी. यहां खड़े होकर बहुत खुशी हुई (मैच जीतने के बाद). नई गेंद से गेंदबाजों के लिए इसमें कुछ था. रोहित ने कुछ अच्छे शॉट खेले, उन्हें आउट करना एक मूल्यवान विकेट रही.”

आरसीबी के युवा खिलाड़ियो पर बोले कप्तान फाफ डू प्लेसिस

इस टीम में 2 युवा खिलाड़ी लगातार अच्छा कर रहे हैं. जिसमें आकाश दीप (AKASH DEEP) और अनुज रावत (ANUJ RAWAT) का नाम नजर आ रहा है. इन दोनों युवा खिलाड़ियो से कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) बहुत ज्यादा प्रभावित हैं. जिसके बारें में उन्होंने कहा कि-

” आकाश दीप मैच में बहुत अच्छे रहे. सीम के साथ उस लंबाई के पिछले हिस्से को पकड़ें, वहां कुछ था (पिच में). शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन. मैंने टूर्नामेंट की शुरुआत (अनुज रावत) से पहले उनके बारे में बात की थी. उनके पास जो क्षमता है. हम दोनों के बीच ढेर सारी बातचीत हुई है.”

Tags: अनुज रावत, फाफ डू प्लेसिस, मुंबई इंडियस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,
Exit mobile version