मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजांयट की प्लेइंग इलेवन में नजर आएगा बदलाव
ipl-2022-mi-vs-lsg playing 11 change

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 26 वां मैच शनिवार को ब्रोबार्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मैच में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम अपनी पहली जीत के लिए संघर्ष करती दिखाई देगी। मैच को जीतने के लिए अभी तक बल्ले के कुछ विशेष न कर पाने वाले मुंबई इंडियंस (MI ) के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA)को बड़ी पारी खेलनी होगी। साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को भी औसत क्रिकेट के खेल से उभर कर शानदार क्रिकेट का प्रदर्शन करना होगा।

लखनऊ सुपर जांयट्स के सलामी बल्लेबाज तय करेंगे टीम की जीत

आईपीएल में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने 5 मैच में से 3 मैच जीत पाई है। टीम के पास अच्छे बल्लेबाज होने के साथ गेंदबाजी में भी अच्छे विकल्प मौजूद हैं। इसके बाद भी अभी तक टीम औसत क्रिकेट ही खेलती दिखाई दी है। अपने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के विरुद्ध अंतिम ओवर में 15 रन नहीं बना सकी।

टीम के कप्तान व स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL RAHUL) 198 रन के जवाब में शून्य पर आउट होकर चलते बने। क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK), कुणाल पांडया  (KUNAL PANDYA) व मार्कस स्टोइनिस (MARKAS STOINIS) ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन टीम जीत नहीं सकी। अब मुंबई इंडियंंस (MI) से मैच जीतने के लिए टीम को एक औसत क्रिकेट को छोड़कर शानदार क्रिकेट की ओर बढ़ना होगा।

कप्तान रोहित शर्मा को क्रीज पर रुककर खेलनी होगी बड़ी पारी

आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) ने फैंस को बहुत निराश किया है। खुद कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) अपने बल्ले से विशेष नहीं कर सके हैं। अभी तक उन्होंने क्रीज पर रुककर कोई बड़ी व आतिशी पारी नहीं खेली है। ईशान किशन (ISHAN KISHAN) का बल्ला पिछले तीन मैचों में नहीं बोला है।

आईपीएल (IPL) के इस सीजन में वापसी के दोनोंं बल्लेबाजों को क्रीज पर रुककर बड़ी पारी खेलनी होगी। कारण यह है कि टीम के गेंदबाज सही लाइन लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। मुंबई (MI) के लिए कोई भी स्कोर सेफ नहीं है। इसके चलते टीम को गेंदबाजी की हालत को छोड़कर बल्लेबाजी पर पूरा ध्यान फोकस करना होगा, इसमें सलामी बल्लेबाजों के अलावा मध्यक्रम व फिनिशर बल्लेबाजों का अपनी भूमिका पूरी तन्यमता से निभानी होगी, तभी टीम की वापसी आईपीएल के इस सीजन में संभव हो पाएगी।

यहां देखें प्लेईंग इलेवन:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्य कुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, डेवाल्ड ब्रेविस, रमनदीप सिंह, एम अश्विन, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, बसिल थम्पी

लखनउ सुपर जायंट्स: केएल राहुल, क्विटंन टी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, दुष्मंथ चमीरा, रवि विश्नोई, आवेश खान

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *