IPL 2022, SRH vs MI: मुंबई इंडियंस करेगी टीम में ये बड़ा बदलाव, इस युवा खिलाड़ी को मिलेगा आईपीएल में डेब्यू का मौका
IPL 2022, SRH vs MI: मुंबई इंडियंस करेगी टीम में ये बड़ा बदलाव, इस युवा खिलाड़ी को मिलेगा आईपीएल में डेब्यू का मौका

आईपीएल 2022 का 56वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के बीच 9 मई 2022 को शाम 7ः30 बजे से डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में खेला जाएगा। इस सीजन कोलकाता और मुंबई आपस में एक बार टकराई है जिसमें मुंबई को 5 विकटों से हार का सामना करना पडा है। आज का मैच बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है क्या कोलकाता जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ेगी या फिर मुंबई अपनी जीत से दबदबा दिखायेगी।

मुंबई इंडियंस करेगी यह बड़ा बदलाव इन्हें देगी मौका

मुंबई इंडियंस ने  अपने पिछले मुकाबलों  में राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) को 5 विकटों से और गुजरात टाइटंस  (GUJRAT TITANS) को 5 रन से  हराकर अपना चैंपियन गेम वापस से दिखाने लगी है।

किरोन पोलार्ड जो मुंबई के लिए फिनिशर का रोल अदा करते है इनका फॉर्म खो गया है गुजरात के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाजी से अच्छी वापसी की थी पर इस सीजन बल्ले से रन बनाने में पोलार्ड नाकामयाब रहे है। किरोन पोलार्ड की जगह मुंबई जयदेव उनादकट (JAYDEV UNADKAT) को मौका दो सकती है जयदेव बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाने में सक्षम है।

मुंबई इंडियंस हमेशा अपने घातक गेंदबाजी के लिए जानी जाती है लेकिन इस सीजन वो घातक गेंदबाजी कहीं नज़र ही नहीं आयी। गेंदबाजी क्रम में मजबूत पक्ष रखने के लिए मुंबई इंडियंस युवा गेंदबाज रितिक शौकीन (HRITHIK SHOKEEN) को मौका दे सकती है।

कोलकाता के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर को मौका देगी मुंबई इंडियंस

अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) को मुंबई इंडियंस ने मेगा आॉक्शन में 30 लाख रूपए में खरीदा था लेकिन अब तक अर्जुन ने मुंबई के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। कोलकत्ता के खिलाफ होने वाले मैच में अपनी बैंच की ताकत को आजमाने के लिए मुंबई अर्जुन तेंदुलकर को मौका दे सकती है।

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस-

ईशन किशन (विकेटकीपर) , रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कायरन पोलार्ड, रितिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *