IPL 2022, MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच प्लेऑफ की जंग में क्या भूमिका निभाएगा मौसम? जानिए अहम मैच की मौसम रिपोर्ट

By Akash Ranjan On May 20th, 2022
IPL 2022, MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच प्लेऑफ की जंग में क्या भूमिका निभाएगा मौसम? जानिए अहम मैच की मौसम रिपोर्ट

आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। ये मैच 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस 13 में से 10 मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की टीम के लिए ये मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। डीसी ने 13 में से 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है लेकिन अभी टीम का प्लेऑफ में जगह बनाना बाकि है।

क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?

आईपीएल के इतिहास में अब तक दिल्ली और मुंबई के बीच कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमे रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के हिस्से 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि 15 बार दिल्ली की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। वहीं, पिछले पांच आईपीएल मैचों (MI vs DC) की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने दो में जीत दर्ज की है जबकि तीन मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी है।

इस आंकड़े से पता चलता है कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच काटें की टक्कर है। मालूम हो कि आईपीएल में अबतक दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में दिल्ली का सर्वाधिक स्कोर 213 रहा है तो मुंबई का 218 रन है। वहीं, दिल्ली का लोएस्ट स्कोर 66 रन जबकि मुंबई इंडियंस 92 रन बना पाई है।

मैच के दौरान मौसम का हाल


21 मई शनिवार को मुंबई में शाम के समय होने वाले इस मैच में मौसम भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। वैसे तो इस मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन मैच के दौरान दर्शकों और खिलाड़ियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। Weather.com के अनुसार, मैच डे वाले दिन मुंबई में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्शियस रहने वाला है जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्शियस रहने वाला है।

अब तक आईपीएल 2022 में अक्सर टीमों को ओस के चलते टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करते हुए देखा गया है। ऐसे में इस मुकाबले में भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करती हुई नज़र आ सकती है। इसी के साथ 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलेगी जबकि 69 प्रतिशत तक ह्यूमिडिटी यानी उमस के रहने की संभावना है। जिसके चलते मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में 10 परसेंट बारिश के भी आसार हैं। ऐसे में बारिश इस अहम मैच में रुकावट की वजह भी बन सकती है।

Tags: आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियस,
Exit mobile version