IPL 2022, MI vs DC: रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह के बजाय इन 2 खिलाड़ियो को दिया सारा श्रेय, बिना RCB का नाम लिए ले ली चुटकी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहाँ मुंबई ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए और मुंबई को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में मुंबई की टीम ने 19.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए।
जीत के बाद रोहित शर्मा ने कहा
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने जीत के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी। हर क्षेत्र में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भले ही नहीं चला। लेकिन, दिल्ली के खिलाफ उनकी दिमागी रणनीति जरूर काम आई। जीत के साथ सफर का ये अंत कहीं न कहीं एमआई को पॉजिटिव ऊर्जा देगा। इस सीजन में भले ही ब्लू आर्मी की शुरूआत खराब रही। लेकिन, अंत लगभग अच्छा रहा।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को खेले गए मैच में मिली जीत के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बातचीत करते हुए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि,
“ कुछ टीम भले ही आज के मैच के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, हम अपनी तरफ से इस मैच में सकारात्मक होकर खेलना चाहते थे और जीतना चाहते थे। हो सकता है कि हमने इस सीजन के पहले हाफ को ठीक से नहीं खेला लेकिन, दूसरे हाफ में हमने काफी कुछ पाया, कई बढ़िया प्लेयर मिले।”
इस दौरान रोहित शर्मा ने ईशान किशन और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच हुई साझेदारी को लेकर कहा,
Tags: दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा,“ बल्ले पर गेंद ठीक से नहीं आ रही थी। मुझे लगा कि इस पिच पर 160 का स्कोर बढ़िया स्कोर था। हालांकि किशन और ब्रेविस के बीच एक बढ़िया साझेदारी हुई और बाद में भी बढ़िया बल्लेबाज़ी हुई। किसी भी मैच को जीतने के लिए पूरी टीम को बढ़िया खेलना होता है, एक दूसरे का सहयोग करना पड़ता है। अगर आपके गेंदबाज़ों के खिलाफ़ रन जा रहा है तो बल्लेबाज़ उसके एवज में रन बनाए। ऐसे ही आपके टीम को जीत मिलती है।”