IPL 2022, MI vs DC: मुंबई को हराकर दिल्ली करना चाहेगी अपने प्लेऑफ की टिकट कन्फर्म, जानिए दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। ये मैच 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस 13 में से 10 मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की टीम के लिए ये मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। डीसी ने 13 में से 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है लेकिन अभी टीम का प्लेऑफ में जगह बनाना बाकि है।
पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स ने मारी थी बाज़ी
इस सीजन की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में आईपीएल की पांच बार की चैम्पियन रही मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट से हराया था। दरअसल, इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 19वें ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज की। लिहाजा, मुंबई (MI vs DC) इस हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी।
दिल्ली जीती तो पक्का होगा प्लेऑफ का टिकट
दिल्ली कैपिटल्स (नेट रन रेट +0.255) का समीकरण बहुत सरल है जिसमें उसे शीर्ष चार में जगह बनाने के लिये बस मुंबई इंडियंस को हराने की जरूरत है। ऐसा करने से वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (-0.253) के नेट रन रेट से आगे हो जाएगी। मुंबई इंडियंस को इस सत्र में अपने सबसे बुरे दौर से गुजरना पड़ा है जबकि दिल्ली अनिरंतर प्रदर्शन के कारण इस स्थिति में हैं, उसे 13 मैचों में से सात में जीत मिली और छह में हार का सामना करना पड़ा।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-XI
डेविड वॉर्नर, सरफराज खान, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पावेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, कुलदीप यादव
Tags: आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियस,