IPL 2022, MI vs DC: दिल्ली के प्लेऑफ की टिकट कैंसिल करने उतरेगी मुंबई की टीम, जानिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11

आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। ये मैच 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस 13 में से 10 मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की टीम के लिए ये मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। डीसी ने 13 में से 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है लेकिन अभी टीम का प्लेऑफ में जगह बनाना बाकि है।
पिछली हार का बदला लेना उतरेगी मुंबई
इस सीजन की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में आईपीएल की पांच बार की चैम्पियन रही मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट से हराया था। दरअसल, इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19वें ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज की। लिहाजा, मुंबई (MI vs DC) इस हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी।
क्या है दोनों टीमों का हाल?
दिल्ली कैपिटल्स (नेट रन रेट +0.255) का समीकरण बहुत सरल है जिसमें उसे शीर्ष चार में जगह बनाने के लिये बस मुंबई इंडियंस को हराने की जरूरत है। ऐसा करने से वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (-0.253) के नेट रन रेट से आगे हो जाएगी। मुंबई को इस सत्र में अपने सबसे बुरे दौर से गुजरना पड़ा है जबकि दिल्ली कैपिटल्स अनिरंतर प्रदर्शन के कारण इस स्थिति में हैं, उसे 13 मैचों में से सात में जीत मिली और छह में हार का सामना करना पड़ा।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-XI
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, डैनियल सैम्स, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, रिले मेडरिथ / अर्जुन तेंदुलकर
Tags: आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियस,