IPL 2022, MI vs DC: ऑरेंज कैप की लिस्ट में कायम है जोस बटलर का दावा, टॉप-10 में हुई ईशान किशन की एंट्री

By Twinkle Chaturvedi On May 22nd, 2022
IPL 2022, MI vs DC: ऑरेंज कैप की लिस्ट में कायम है जोस बटलर का दावा, टॉप-10 में हुई ईशान किशन की एंट्री

आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) और मुंबई इंडियंस  (MUMBAI INDIANS) के बीच 21 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM)  में शाम 7ः30 बजे से खेला गया। आज के हुए मैच में ऑरेंज कैप की लिस्ट में बदलाव देखने को मिले हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ईशान किशन अपनी रनों की पारी से पायदान पर आ गए हैं। मुंबई कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 159 रन बनाए।  मुंबई इंडियंस  के बल्लेबाज ईशान किशन के 48 और टिम डेविड के 11 बॉल में 34 रनों की पारी से मुंबई ने यह मुकाबला 5 विकटों से जीत लिया है।

ऑरेंज कैप का सरताज़ अब भी है जोस बटलर के नाम

IPL 2022 Jos Buttler achieved milestone by hitting century against DC जोस बटलर ने शतक जड़कर आईपीएल की बड़ी उपलब्धि हासिल की

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ऑरेंज कैप की लिस्ट में अभी भी टॉप पर बरकरार है। जोस बटलर का सर्वाधिक स्कोर 116 इसे उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 65 गेंदों में 9 चौके और 9 छक्कों की मदद से बनाया है। बटलर ने 14 मैचों में 629 रन बनाए है। आईपीएल 2022 के ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे पायदान पर लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) शामिल है। राहुल ने 14 मैचों में 56.37 के एवरेज़ के साथ 537 रन बनाए है जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है।

ऑरेंज कैप की लिस्ट तीसरे पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के क्विंटन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) है। डी कॉक ने 14 पारियों में कुल 502 रन बनाए है उनका सर्वाधिक स्कोर 140 रन की नाबाद पारी है जिसे उन्होने कोलकाता नाईट राइ़डर्स के खिलाफ बनाया था।रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (FAF DU PLESIS) ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे पायदान पर है। फाफ ने 14 पारियों में कुल 443 रन बनाए हैं।

ऑरेंज कैप की लिस्ट में सातवें पायदान पर आ गए है ईशन किशन

Dad has gone to the hospital': Ishan Kishan recalls his family's reaction to MI's bid for him in IPL 2018 - Sports News

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आज ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने 35 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 48 रनों की पारी खेली। जिससे वो ऑरेंज कैप की लिस्ट में सातवें पायदान पर आ गए हैं। ईशन ने 14 पारियों में कुल 418 रन बनाए हैं।

डेविड वार्नर ऑरेंज कैप की लिस्ट में पांचवें पायदान पर है, उन्होंने 14 पारियों में कुल 432 रन बनाए है जिसमें 5 अर्धशतक शामिल है। ऑरेंज कैप की लिस्ट में छठे पायदान पर पंजाब किंग्स के शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) है, उन्होंने 13 मैचों में 46.12 के एवरेज़ के साथ 421 रन बनाए है। आठवें पायदान पर गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या है, पंड्या ने 14 मैचों में 413 रन बनाए है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी दीपक हुड्डा ऑरेंज कैप की लिस्ट में नौवें पायदान पर है, उन्होंने 14 पारियों में 406 रन बनाए है। शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने लिस्ट में दसवें पायदान पर आ गए है। शुभमन ने 14 मैचों में 403 रन बनाए है, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल है।

 

Tags: आईपीएल 2022, जोस बटलर, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियस,