IPL 2022, MI vs CSK, STAT: इस मैच में बने 13 बड़े रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस से नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड तो वहीं धोनी ने रच दिया इतिहास

आज डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 33वां मुकाबला खेला गया. जहाँ मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) आमने-सामने नजर आयी. जिसमें रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 155 रन बनाया. जिस लक्ष्य का पीछा सीएसके (CSK) की टीम ने 3 विकेट से किया. इस मैच में 13 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. मुंबई इंडियंस (MI) से नाम जहाँ शर्मनाक रिकॉर्ड बना तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने इतिहास रच दिया है.
इस मैच में बने 13 बड़े रिकॉर्ड, महेंद्र सिंह धोनी ने रच दिया इतिहास
1. महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) इस सीजन में चौथी बार नाबाद लौटे हैं, जो सबसे ज्यादा है. महेंद्र सिंह धोनी पुरानी लय में नजर आ रहे हैं.
2. किरोन पोलॉर्ड ने आज एक चौका लगाते ही मुंबई इंडियंस के लिए 250 चौके पूरे कर लिए हैं.
3. रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने आज टी20 क्रिकेट में अपने 200 पारियां पूरी कर ली है.
4. जयदेव उनादकट ने आज टी20 क्रिकेट में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं.
ipl-2022-mi-vs-csk ms dhoni hero
5. जसप्रीत बुमराह ने आज 200 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. वो ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.
6. रोबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) ने आज आईपीएल में 200वां मैच खेल लिया है.
6. मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई हैं, जो लगातार 7 मुकाबले हार गई है.
7. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें आईपीएल में 33वीं बार आमने-सामने आयी है. जिसमें 19 बार मुंबई की टीम जीती तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने 14वां मुकाबला जीता है.
8. आईपीएल में सबसे ज्यादा बार रन चेज की आखिरी गेंद पर जीतना
8 सीएसके
6 मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS)
4 आरआर
3 पीबीकेएस/आरसीबी
9. आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक विकेट
33 उमेश बनाम पीबीकेएस
33 ब्रावो बनाम एमआई *
32 नरेन बनाम पीबीकेएस
31 मलिंगा बनाम सीएसके
30 अमित मिश्रा बनाम आरआर
ipl-2022-mi-vs-csk ms dhoni hit
10. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुकेश चौधरी (MUKESH CHOUDHARY) पहले गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने पारी के पहले ओवर में 2 विकेट लिया है.
11. MI के दोनों ओपनर बिना स्कोर किए आउट हुए
ल्यूक रोंची और जेपी डुमिनी बनाम डीसी ईस्ट लंदन 2009
रोहित शर्मा और ईशान किशन बनाम सीएसके मुंबई डीवाईपी 2022
12. 14वीं बार रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) आईपीएल में शून्य पर आउट हुए – एक खिलाड़ी के लिए सबसे अधिक. रहाणे, पार्थिव, रायुडू, मंदीप, हरभजन और पीयूष चावला सभी के नाम 13-13 डक हैं.
13. महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने 2020 के बाद पहली बार आईपीएल में आखिरी गेंद पर अपनी टीम को जीत दिलाया है.
Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, मुंबई इंडियस, रवींद्र जडेजा,