IPL 2022: क्या अभी भी CSK और MI बना सकते हैं प्लेऑफ में अपनी जगह, जानें आईपीएल 2022 के नए समीकरण

By Aditya tiwari On April 9th, 2022
आईपीएल 2022 में क्या अभी भी CSK और MI बना सकते हैं प्लेऑफ में अपनी जगह ?

पिछले कई सीजन में टॉप पर रहने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं. दोनों टीमें अपने शुरुआती तीनों मैच हारकर अंक तालिका में निचले पायदान पर पहुँच गई हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई के लिए यह सीजन फीका साबित हो रहा है. दोनों टीमें पहली जीत की तलाश में हैं. आगे के मैचों में इन दोनों टीमों के लिए क्या रणनीति ठीक रहेगी और कैसा होगा आईपीएल 2022 (IPL 2022) का नया समीकरण ?

आईपीएल 2022 में क्या हार का पुराना इतिहास दोहराएगी मुंबई इंडियंस ?

आईपीएल के इतिहास को खंगाल कर देखें तो पता चलता है कि 2015 के आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस अपने शुरुआत के मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. लगातार पाँच मैच हार गई थी. उस समय भी ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। लेकिन आईपीएल के 2015 वाले सीजन में मुंबई इंडियंस ने जोरदार वापसी करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की और क्रिकेट पंडितों को चौंका दिया।

2015 से पहले 2014 के सीजन में भी मुंबई की टीम ऐसा करनामा कर चुकी है। इसलिए मुंबई इंडियंस के फैंस को उम्मीद है. आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भी टीम पहले की तरह वापसी करेगी और आईपीएल 2022 (IPL 2022) के फाइनल में अपना जगह बनाएगी.

आईपीएल 2022 में भी फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं……

IPL 2022 CSK VS LSG ROBIN UTHAPPA

कहते हैं कि क्रिकेट सभावनाओं का खेल है. यहाँ कभी भी कुछ भी हो सकता है. यहाँ हर दिन रिकॉर्ड्स बनते हैं और टूटते हैं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों के फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है. अभी आगे कई मुकाबले और खेले जाने बाकी हैं. जिसमें इन दोनों टीमों की वापसी की संभावना है और अंक तालिका में ऊपर पहुँचने का मौका भी है.

अगर ये दोनों टीमें आगे के मुकाबले भी हार जाती जाती हैं तो फिर आईपीएल 2022 (IPL 2022) के समीकरण पिछले बार से हटकर होंगे. ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) दोनों टीमें आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्लेऑफ(Playoffs) की दौड़ से बाहर हो जाएंगी.

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा,
Exit mobile version