IPL 2022: इन 3 कारणों से दोबारा लौटेगा चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का दौर, कारण जानकर खुश हो जायेंगे फैंस

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दो शीर्ष चैंपियंस टीमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन शर्मनाक रहा है। दोनों टीमें इस सीजन में अंतिम दो पायदान पर हैं और प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। अब हार के बाद दोनों टीमों की नजर अगले सीजन पर है। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि दोनों टीम अगले सीजन में शानदार वापसी कर सकती है। आज इस लेख में हम आपको इन दोनों टीमों की वापसी के कारण बताएंगे। जिसके चलते दोनों टीमों का भविष्य एक बार फिर उज्जवल होने वाला है।
1- कर रहे हैं फ्यूचर इंवेस्टमेंट
आईपीएल (IPL) के आगामी सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स व मुंबई इंडियंस की टीम फ्यूचर इंवेस्टमेंट कर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम युवा खिलाड़ी प्रशांत सोलंकी व राजवर्धन हेंगरगेरकर को प्रशिक्षित कर रही है। राजवर्धन हेंगरगेरकर (RAJVARDHAN HANGARGERKAR) मौजूदा समय में चेन्नई की टीम में हैं। यह मध्यम तेज गति के गेंदबाज होने के साथ बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं।
इसके अलावा प्रशांत सोलंकी (PRSHANT SOLANKI) बेहतरीन लेग स्पिनर हैं। इनको टीम ने बेस प्राइज से 6 गुना अधिक कीमत पर खरीदा था। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम बल्लेबाज आलराउंडर संजय यादव (SANJAY YADAV) को तैयार कर रही थी। यह धीमी गति से आर्थोडेक्स गेंदबाजी करने के साथ शानदार बल्लेबाजी भी करते हैं।
इसके अलावा टीम युवा बल्लेबाज आलराउंडर अरशद खान (ARSHAD KHAN)को भी प्रशिक्षण दे रही है। इसमें मुंबई इंडियंस (MI) की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल (ARYAN JUYAL) पर भी फोकस कर रही है। आर्यन जुआल शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
2- युवा खिलाड़ी उठा रहे हैं जिम्मेदारी
आईपीएल 2022 (IPL)में चेन्नई सुपर किंग्स व मुंबई इंडियंस की टीम पूरी तरह से फ्लाप रही है। टीम के नामी खिलाड़ियों ने पूरे सीजन में कुछ विशेष नहीं किया है। इनकी जगह युवा खिलाड़ियों ने टीम को संभालने की कोशिश की है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से इस सीजन में मुकेश चौधरी, रितुराज गायकवाड़, महेश थीक्षाना व डेवॉन कॉन्वे ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है।
यह युवा खिलाड़ी टीम की जिम्मेदारी उठाते दिख रहे हैं। यही कार्य मुंबई इंडियंस (MI) की टीम में भी युवा खिलाड़ियों ने किया है। जब टीम स्टार खिलाड़ियों के फ्लाप होने के बाद इन खिलाड़ियों ने टीम का बोझ अपने कंधे में पर उठाया है। इनमें तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, ऋतिक शौकीन और कुमार कार्तिकेय का नाम प्रमुख है।
3- अगले सीजन में लौटेंगे चोटिल स्टार खिलाड़ी
आईपीएल 2022 में इन दोनों टीमों के लौटने की संभावना इसलिए भी है कि दोनों टीम इस सीजन में अपने चोटिल खिलाड़ियों के कारण प्ले ऑफ तक नहीं पहुंच सके। अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के चोटिल स्टार खिलाड़ियों के वापस होने की संभावना है।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) और एडम मिल्ने व (ADAM MILNE) मुंबई इंडियंस की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) के बाद टीम में नई जान आने की संभावना है।
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, मुंबई इंडियस,