IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्यों नहीं उतरे पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल, जानिए वजह

आईपीएल (IPL) के 28वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के खेमे से बुरी खबर आई है। पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान मयंक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) मैच में नहीं खेलेंगे। इनकी जगह पर शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) को कप्तान बनाया गया है। कप्तान के स्थान पर प्रभसिमरन सिंह (PRABHSIMRAN SINGS) को प्लेइंग इलेवन में स्थान दिया गया है। बता दें पंजाब किंग्स (PBKS) ने अब तक अपने 5 मैच में 3 मैच जीते हैं।
चोट लगने के कारण नहीं खेल रहे पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल
पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान मयंक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) चोट लगने के कारण सनराइजर्स हैदाराबाद (SRH) के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल रहे हैं। मैच की शुरुआत के समय पंजाब किंग्स (PBKS) के कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने बताया है कि मयंक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) को शनिवार को प्रैक्टिस करते समय ऊंगुली में चोट लग गई थी, इस कराणवश उनको मैच से बाहर होना पड़ा हैं।
बता दें कि मयंक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने अभी तक 5 मैचों में कुल 95 रन बनाए हैं। इनका बल्ला पिछले आईपीएल (IPL) की तरह नहीं चल रहा है। मयंक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL)ने पिछले आईपीएल (IPL) के 12 मैचों में सर्वाधिक 441 रन बनाए थे लेकिन इस बार अभी तक कुछ खास नहीं कर सके हैं।
20 अप्रैल को होने वाले मैच में फिर से संभालेंगे मयंक अग्रवाल कमान
पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान 20 अप्रैल को होन वाले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के होने वाले मैच में टीम की कमान संभाल लेंगे। शिखर धवन ने बताया है कि पैर की अंगुली में चोट के कारण बाहर बैठे हैं। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ उनके ठीक होने की उम्मीद है। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ PBKSने टॉस हार पहले बल्लेबाजी की है।
इसमें शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) व प्रभसिमरन सिंह (PRABHMAN SINGH) जल्दी आउट हो गए हैं। जिससे पंजाब किंग्स (PBKS) एक बड़ा स्कोर बनाने में सफल होती नहीं दिखाई दी है। टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज शाहरुख खान(SHAHRUKH KHAN) ने विकेट रोकने में कामयाब हुए लेकिन काफी धीमी बल्लेबाजी की है।
Tags: आईपीएल 2022, पंजाब किंग्स, मंयक अग्रवाल,