IPL के मैचों का अब बदलेगा समय, अब इतने बजे से शुरु होंगे मैच, BCCI ने इस वजह से लिया है बड़ा फैसला

आईपीएल (IPL) के मैचों का समय बदलने पर मंथन शुरु हो चुका है। बीसीसीआई (BCCI) ने फैंस के पसंदीदा समय का चयन कर लिया है। इसके लिए ब्राड कास्टरों को आगाह भी कर दिया गया है। अगले आईपीएल सीजन से नए समय पर आईपीएल (IPL) के डबल हेडर मैच होंगे। इसकी तैयारियां शुरु हो चुकी हैं।
यह होगी अगले वर्ष से IPL मैचों की टाइमिंग
मौजूदा समय में आईपीएल (IPL) के डबल डेकर मैचों का समय दोपहर के 3 से शुरु हो जाता है। पहला मैच सुबह 3 बजकर 30 मिनट से शुरू होता है जबकि दूसरा मैच शाम को 7 बजकर 30 मिनट से होता है। अब बीसीसीआई (BCCI) इस टाइमिंग को लेकर बदलाव करने जा रही है। अब डबल हेडर मुकाबले शाम 4 बजे से शुरु होंगे, पहले मैच का समय शाम के 4 बजे और दूसरे मैच का समय शाम को 8 बजे होगा। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के अनुसार…
” डबल हेडर के लिए बीसीसीआई (BCCI) का पसंदीदा समय भारतीय मानक समय शाम 4 बजे और रात 8 बजे है। आईपीएल (IPL) के पहले 10 सीजन में यही टाइमिंग देखने को मिली थी, जहां 4 बजे से दोपहर का मैच 8 बजे से शाम का मैच खेला जाता था”
समय बढ़ने के बाद बढ़ सकती है दर्शकों की संख्या
दरअसल भारत में 8 बजे दर्शकों के लिहाज से प्राइम समय माना जाता है। इस दौरान दर्शकों की संख्या बढ़ जाती है। इसके लिहाज से इस दौरान पेश होने वाले कार्यक्रमों में विज्ञापनों की संख्या बढ़ जाती है। पहले इसी समय पर आईपीएल (IPL) के मैच होते थे लेकिन स्टार स्पोर्ट्स के कहने पर पिछले 5 सालों के लिए समय में बदलाव किया गया था।
इसके लिए 16347 करोड़ रुपए का मीडिया भुगतान राइट्स किया गया था। अब एक बार फिर से समय पुराने समय पर आ जाने से दर्शकों की संख्या में इजाफा होगा और इसके बदले विज्ञापनों की कतार लग जाएगी, जिसका सीधा फायदा बीसीसीआई (BCCI) को होगा।
Tags: आईपीएल 2022, बीसीसीआई, सौरव गांगुली,