IPL 2022: मैच फिक्सिंग मामले में CBI का देश भर में चला डंडा, अब BCCI का इस मामले में सामने आया बड़ा बयान

मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी से दुनिया की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का हमेशा से ही गहरा नाता रहा है। इन दिनों भारत में आईपीएल का 15वां सीजन खेला जा रहा है। अब तक इस टूर्नामेंट में लगभग आधे से अधिक मैच खेले जा चुके हैं। प्लेऑफ के लिए सभी टीमें एक दूसरे से रोज़ाना भीड़ रही है। लेकिन इस सीजन में फ़िरसे CBI की एंट्री हो गयी है। CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। इसके बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का बड़ा बयान सामने आया है।
IPL मैच फिक्सिंग पर चला CBI का डंडा

देश की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आईपीएल 2019 (IPL 2019) के दौरान मैच फिक्सिंग के आरोपों को लेकर देश भर में करीब आधे दर्जन से भी अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सबसे बड़ी हैरानी की बात तो ये हैं कि आरोपियों को पाकिस्तान से आईपीएल 2019 (IPL 2019) के मैचों को फिक्स करने के इनपुट मिल रहे थे। सीबीआई (CBI) का कहना है कि एजेंसी को पाकिस्तान में एक स्रोत से लीड मिली थी।
इन जगहों पर CBI का चला डंडा

जांच एजेंसी सीबीआई ने आईपीएल सट्टेबाजी मामले में शामिल प्रभावशाली लोगों के साथ दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर और जोधपुर में देशव्यापी जांच शुरू कर दी है। ग़ौर करने वाली बात है कि यह रैकेट राजस्थान से 2010 से संचालित किया जा रहा है और सट्टेबाजों को पाकिस्तान के लोगों से भी लगातार मदद मिल रही है। सट्टेबाज भी सट्टेबाजी के लिए जनता को प्रभावित कर उन्हें धोखा दे रहे थे। सीबीआई ने अपनी जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि सट्टेबाजों फर्जी पहचान के साथ बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे थें।
BCCI ने CBI की इस कार्रवाई का किया स्वागत

बीसीसीआई (BCCI) ने सीबीआई (CBI) की इस आईपीएल 2019 मैच फिक्सिंग की कार्रवाई में शामिल सात संदिग्धों की गिरफ्तारी का स्वागत किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान दिलीप कुमार (दिल्ली), गुरराम वासु, गुरराम सतीश (हैदराबाद), सज्जन सिंह, प्रभु लाल मीणा, राम अवतार और अमित कुमार शर्मा (राजस्थान) के रूप में की गई है। बताया गया है कि इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया हैं और सीबीआई आगे की कार्रवाही में जुट गई है। वहीं इस मामले पर BCCI ने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,
Tags: केंद्रीय जांच ब्यूरो, बीसीसीआई, मैच फिक्सिंग, सीबीआई,‘हमें किसी भ्रष्ट गतिविधि के बारे में कोई जानकारी नहीं है और अगर सीबीआई इस मामले में आगे आती है, तो यह हमारे लिए अच्छा है. सच्चाई सामने आ जाएगी.’
