IPL 2022, LSG vs RR: मैन ऑफ़ द मैच ट्रेंट बोल्ट ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के पीछे का खोला राज, इस बात से गए चौंक

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 63वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच ब्रेबौर्न स्टेडियम में खेला गया जहाँ राजस्थान ने इस मैच को 24 रनों से जीत लिया। यह रविवार को खेला जाने वाला डबल हेडर का दूसरा मुकाबला था। इस मैच में कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ट्रेंट बोल्ट इस मैच में शानदार प्रदर्शन करके मैन ऑफ द मैच बने.
राजस्थान का प्लेऑफ का टिकट लगभग कन्फर्म
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए और लखनऊ को जीत के लिए 179 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में लखनऊ की टीम ने दीपक हुड्डा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद और भी पक्की हो गई। राजस्थान को जीत दिलाने में टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने अहम भूमिका निभाई जिसके बाद उन्हें मैन ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया।
मैन ऑफ़ द मैच रहे ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult)
मैन ऑफ़ द मैच से नवाज़े जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स टीम के ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने इस बात पर ज़ोर देते हुए बताया कि हमेशा गेंद स्विंग नहीं करती। उनकी टीम राजस्थान के लिए आज का मैच काफी ज़्यादा अहम था। टीम के सभी खिलाडियों ने अच्छी कोशिश की। इस साल नई फ्रैंंचाइजी के साथ लुत्फ उठा रहा हूं। मैच के बाद उन्होंने कहा कि,
” हमेशा गेंद इतनी स्विंग नहीं होती है। मेरा गेंद के साथ सीधा रोल होता है और उस पर फोकस करता हूं। जिमी नीशम ने बहुत अच्छा कैच लिया था। यह हमारे लिए अहम मैच था, सबने अच्छी कोशिश की। मैं यहां नई फ्रेंचाइजी का लुत्फ उठा रहा हूं। यहां कई अच्छे गेंदबाज मौजूद हैं, जिनके साथ काम करने में मजा आ रहा है।”
इसके साथ अपनी बल्लेबाजी को लेकर ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने कहा कि,
Tags: आईपीएल 2022, ट्रेंट बोल्ट, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स,” मैं हैरान हूं कि मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात कर रहा हूं। जब यह सवाल आईपीएल में पूछा जाता है तो मैं चौंक जाता हूँ।”