IPL 2022, LSG vs RR: केएल राहुल ने इन 2 खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार, प्लेऑफ की उम्मीदों को लेकर दिया बड़ा बयान

आईपीएल 2022 का 63वां मुकाबला केएल राहुल (KL RAHUL) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच 15 मई 2022 को ब्रेबोर्न स्टेडियम में 7ः30 बजे से खेला गया। संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। यशस्वी जायसवाल के 41 रनों की मदद से राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स 20 ओवर में 154 ही बना पायी।
बल्लेबाजी क्रम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया- केएल राहुल
राजस्थान रॉयल्स से 24 रनों से हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान केएल राहुल ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी मे लखनऊ की बल्लेबाजी क्रम को लेकर कहा कि-
” यह एक अच्छा लक्ष्य था, एक अच्छी पिच। नई गेंद गेंदबाजों की मदद कर रही थी। हम गेंद के साथ अच्छे थे, बल्लेबाजी समूह ने कुछ मैचों में एक साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। हमें वापस जाना होगा और बेहतर होना होगा। पुणे की पिच कठिन थी। यह बेहतर पिच थी। पहले सीम मूवमेंट थी और उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। शुरूआत में दो विकेट गंवाना बुरा था, हम पहले भी इसी तरह से मैच हार चुके हैं।”
राजस्थान के गेंदबाजी क्रम के घातक प्रदर्शन ने लखनऊ को अपने बाजूएं खोलने का समय ही नहीं दिया। ट्रेंट बोल्ट, प्रसिध्द कृष्णा और मैकॉय के शानदार प्रदर्शन से लखनऊ 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बनाने में कामयाब रही।
हमें खुद को नई गेंद में खेलने का मौका देना है- केएल राहुल
आगे बात करते हुए लखनऊ कप्तान केएल राहुल ने कहा-
” हमें गेंद के साथ मूवमेंट होने पर अच्छी शुरुआत करने के तरीके तलाशने होंगे। हम जो चाहते हैं उसे क्रियान्वित करना लक्ष्य है। हम हमारे नर्वस को पकड़े हुए है और खुद को नई गेंद के साथ खेलने और अच्छे स्पेल के साथ खेलने का मौका देना है। यहां से हमारे पास मेकअप करने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त समय है।”
लखनऊ सुपर जायंट्स 13 मैच में 16 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर आ गयी है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अभी भी लखनऊ को 2 अंको की जरूरत है।
Tags: आईपीएल 2022, केएल राहुल, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स,