IPL 2022, LSG vs RCB: लखनऊ बनाम बैंगलोर एलिमिनेटर मुकाबले में कहीं बारिश ना बिगड़ दें खेल, जानिए मैच की मौसम रिपोर्ट

आईपीएल 2022 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार, 25 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच में बतौर कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) और फाफ डु प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) आमने-सामने होंगे। एलिमिनेटर मुकाबले में हारने वाली टीम आईपीएल 2022 से बाहर हो जाएगी। वहीं जीतने वाली टीम को क्वॉलीफायर मुकाबले में हारने वाली टीम के साथ एक और मैच खेलने का मौका मिलेगा।
दोनों टीमों में से किसका पलड़ा है भारी?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs RCB) इस सीजन में एक बार भिड़ चुकी हैं जहाँ बैंगलोर ने 18 रन से बाजी मारी थी। लखनऊ की टीम 14 में से नौ मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि बैंगलोर की टीम 14 में से 8 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। ऐसे में, हेड-टू-हेड में लखनऊ सुपर जाएंट्स का पलड़ा भारी है। यह एलिमिनेटर मुकाबला है, ऐसे में यह मैच बेहद ही रोमांचक हो सकता है।
मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले इस क्वालीफायर मुकाबले को लेकर फैंस बहुत एक्साइटिड है। वहीं इस मुकाबले का एक्स फैक्टर है मौसम। क्योंकि ये मुकाबला कोलकाता में खेले जाने वाला है, ऐसे में मौसम की जानकारी और भी जरूरी हो जाती है। फिलहाल इंडिया के अधिकतर जगहों पर बारिश हो रही है।
कोलकाता ऐसे दौर से गुजर रहा है जहां दिन भर तेज गर्मी के बाद शाम को लगातार बारिश हो रही है। Weather.com के मुताबिक, 25 मई की रात मंगलवार को तापमान करीब 27 से 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा और 50% बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, आयुष बदोनी/करण शर्मा, जेसन होल्डर, दुष्मंथ चमीरा, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, अवेश खान

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज/सिद्धार्थ कॉल
Tags: मौसम रिपोर्ट, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ सुपर जायंट्स,